देश

Lok Sabha 2024: जेडीयू नेता ने INDIA गठबंधन की बढ़ाई टेंशन! राहुल या नीतीश, कौन होगा पीएम पद का दावेदार, जानिए बयान की सच्चाई

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की आगामी बैठक मुंबई में होने वाली है. जिसमें अलायंस के संयोजक और और सीट बंटवारे पर निर्णय लिया जा सकता है. इसी बीच गठबंधन की अगुवाई करने वाले बिहार सीएम नीतीश कुमार सरकार के मंत्री जमा खान ने पीएम पद की दावेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है.

नीतीश कुमार के मंत्री का बयान

मंत्री जमा खान ने कहा है कि देश की जनता नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है. अब इस बयान के बाद उस बहस को फिर से हवा मिल गई है जिसमें इस बात को लेकर चर्चा होती रही है कि गठबंधन का पीएम चेहरा आखिर कौन होगा.

पीएल पुनिया ने बयान पर दी प्रतिक्रिया

जेडीयू नेता जमा खान के इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, ये चुनाव के बाद चर्चा होगी. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि मुंबई में होने वाली बैठक से ठीक पहले नीतीश के मंत्री का ये बयान किस ओर इशारा कर रहे हैं.

क्या नीतीश की प्रेशर पॉलिटिक्स का हिस्सा है ये बयान

दूसरी तरफ गठबंधन की अगुवाई करने वाले नीतीश कुमार खुद कई बार ये साफ कर चुके हैं कि वह प्रधानमंत्री पद की दावेदारी नहीं करते हैं, लेकिन जेडीयू नेता के इस बयान ने उनके नाम को लेकर फिर से सरगर्मी बढ़ा दी है. सियासी जानकारों का ये भी कहना है कि नीतीश कुमार की ये प्रेशर पॉलिटिक्स का हिस्सा है. जिसमें वे ये लोगों को अहसास दिलाते रहते हैं कि पीए पद के दावेदारों की दौड़ में वो भी शामिल हैं. हालांकि नीतीश कुमार इस बात को नकारते रहे हैं कि प्रधानमंत्री पद के लिए वे विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-Chandrayaan-3: इतिहास रचने के करीब चंद्रयान-3, सॉफ्ट लैंडिंग के लिए ISRO ने तैयार किया है प्लान B, ऐसे करेगा काम…

बिहार में लोकसभा सीटों की संख्या 40 है. जिसमें साल 2019 में नीतीश की जेडीयू ने 17 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा था और 16 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफलता पाई थी. जेडीयू का कांग्रेस के साथ पहले से ही गठबंधन है. इसके अलावा वामपंथी दलों का भी समर्थन उन्हें मिला हुआ है. ऐसे में अगर नीतीश कुमार की पार्टी अपने हिस्से की सभी सीटों पर जीत दर्ज कर लेती है तो पीएम पद की दावेदारी में उनका कद काफी बढ़ जाएगा.

नीतीश के नाम पर कांग्रेस का रुख क्या होगा ?

अब सवाल ये उठता है कि क्या कांग्रेस नीतीश कुमार के नाम पर सहमत होगी ? क्योंकि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि हमारा चेहरा सिर्फ राहुल गांधी ही होंगे. बेंगलुरु में हुई बैठक में भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि हमारा उद्देश्य सत्ता पाना नहीं है, लेकिन कांग्रेस के तमाम नेता राहुल गांधी को ही पीएम पद का दावेदार बोलते रहते हैं. इसलिए कांग्रेस राहुल गांधी की जगह किसी और को पीएम पद का दावेदार स्वीकार करेगी ये इतना भी आसान नहीं होगा.

-भारत एक्स्प्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

28 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

41 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

46 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

59 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago