दशहरे पर क्यों पूजते हैं शमी का पेड़? जानें इसका ‘सोने’ से खास कनेक्शन
अभिनेता सनी देओल (सोशल मीडिया)
Lok Sabha Elections: बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) आजकल काफी ज्यादा सुर्खियों में छाय हुए हैं. चाहें वो गदर 2 की बॉस ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई हो या फिर उनकी बंगले की निलामी से जुड़ा हुआ मामला. बातें सिर्फ चोरों तरफ उनकी ही हो रही हैं. हाल ही में उनका एक और बयान सामने आया है जिससे वो एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं. सनी देओल फिलहाल गुरदासपुर से बीजेपी सांसद हैं और उन्होंने एक निजी चैनल के साथ इंटरव्यू के कुछ ऐसा कह दिया कि वह चर्चा का विषय बन गया. सनी देओल ने साफ कह कि दिया कि इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे. अब उनका एक्टिंग ही एकमात्र चुनाव है.
बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म गदर 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. इस फिल्म के बाद से दर्शकों का सनी देओल के लिए प्यार उमड़ रहा है. इस बीच उनका यह बयान बाकयी में चौंकाने वाला है.
दरअसल बीजेपी सांसद सनी देओल ने चुनाव न लड़ने के पीछे की वजह अभिनेता के तौर पर ही देश की सेवा करना बताया है. उन्होंने कहा कि एक साथ कई काम करना नामुमकिन है. अगर एक ही काम पर ज्यादा फोकस किया जाए तो वह अच्छे से हो सकता है. सनी देओल का मानना है कि वो जिस सोच के साथ राजनीति में आए थे, उसे वह बतौर एक्टर भी कर सकते हैं. इसलिए उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. फिल्म अभिनेता ने बताया कि एक्टिंग में रहते हुए उनका जो दिल करता है वो कर सकते हैं, लेकिन राजनीति में अगर वो कुछ कमिट कर दें और फिर उसे नहीं कर पाएं तो उनसे बर्दाश्त नहीं होता. वो ऐसा नहीं कर सकते. इसीलिए वो सिर्फ एक्टिंग की दुनिया में आगे रहना चाहते हैं.
सनी देओल ने यह बताया कि लोकसभा में उनकी उपस्थिति इतनी कम क्यों रही. उन्होंने कहा कि वहां देश चलाने वाले अलग-अलग दल के नेता बैठते हैं, लेकिन वहा जैसा व्यवहार होता है उसके लिए हम एक दूसरे पर आरोप लगाते है. जब उनको देखता हूं तो ऐसा लगता है कि कहीं और चला जाऊं क्योंकि मैं ऐसा नहीं हूं. इसके बाद उन्होंने कहा कि आगे मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता हूं.
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…
Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…
Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…