बीजेपी MLA पंकज सिंह
नोएडा से बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने 15 दिन के भीतर ग्रामीणों की भूमि अधिग्रहण से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो वह अपनी मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के साथ शामिल हो जाएंगे.
भारतीय किसान परिषद के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने यहां सोमवार को सिंह के शिविर कार्यालय की घेराबंदी की थी, जिसके बाद भाजपा विधायक का यह बयान सामने आया है. प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किसान नेता सुखबीर पहलवान ने किया. जमीन अधिग्रहण से संबंधित मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों में सदरपुर, बहलोलपुर, गेझा, बरौला, सोरखा और सर्फाबाद समेत नोएडा के 81 गांवों के ग्रामीण शामिल हैं.
पंकज सिंह ने कहा कि पिछले साल नोएडा प्राधिकरण और बुनियादी ढांचा एवं औद्योगिक विकास के अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों की चिंताओं से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मामले में कोई नयी जानकारी के साथ यहां नहीं आया. उन्होंने यहां के ग्रामीणों की परेशानियों के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेतृत्व वाली पिछली राज्य सरकारों की नीतियों को भी जिम्मेदार ठहराया.
यह भी पढ़ें- BRICS Summit: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए जोहान्सबर्ग रवाना हुए पीएम मोदी, जाने से पहले प्रधानमंत्री ने कही ये बात…
बीजेपी विधायक ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं यह बात सीधे तौर पर बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) मनोज सिंह से कह रहा हूं. क्या उन्हें मामले का संज्ञान नहीं लेना चाहिए और हमें सूचित नहीं करना चाहिए कि क्या हो रहा है?
नोएडा के विधायक ने प्रदर्शनकारियों से कहा, ‘‘मैं नोएडा प्राधिकरण, आईआईडीसी और औद्योगिक मंत्री को 15 दिन का समय दे रहा हूं. या तो 15 दिन में वे सभी मुद्दों का जवाब देंगे, नहीं तो मैं प्रदर्शन में शामिल हो जाऊंगा.’’ भाजपा नेता ने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाएंगे.
-भारत एक्स्प्रेस
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…