भाजपा की सदस्यता लेते अर्जुन मोढवाडिया.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी से किनारा कर रहे हैं. ताजा मामला गुजरात का है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुजरात में प्रवेश से पहले पार्टी के अर्जुन मोढवाडिया और 2 पूर्व विधायक अंबरीश डेर और मुलू भाई कंडोरिया भाजपा में शामिल हो गए. तीनों ने दोपहर 12 बजे गांधीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय पर सीआर पाटिल की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाॅइन कर ली.
इससे पहले अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी के राम मंदिर समारोह में शामिल नहीं होने के फैसले की जमकर आलोचना की. इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री नारण राठवा अपने बेटे और समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे. जानकारी के अनुसार अर्जुन मोढवाडिया को पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बना सकती है. बता दें कि अर्जुन गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और 2 बार विधायक रह चुके हैं.
ये भी पढ़ेंः 53 साल बाद बागपत से नहीं उतरा चौधरी परिवार का कोई सदस्य…जानें क्या है रालोद की उपजाऊ रणनीति
इसी साल जनवरी में भी कांग्रेस के कई मौजूदा विधायक पार्टी को अलविदा कह चुके हैं. इनमे सीजे चावड़ा और चिराग पटेल शामिल हैं. सीजे चावड़ा पूर्व सीएम शंकर सिंह बाघेला के करीबी है. बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य में 17 सीटें जीती थीं. लेकिन 3 विधायकों के इस्तीफे के बाद अब राज्य में पार्टी के विधायकों की संख्या 14 रह गई है.
इससे पहले महाराष्ट्र में भी कांग्रेस के कई विधायक और नेता इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं. इनमें पीसीसी चीफ बसवराज पाटिल, अशोक चव्हाण और मिलिंद देवड़ा जैसे नाम शामिल हैं. वहीं इससे पहले असम में राणा गोस्वामी, बंगाल में कौस्तव बागची भी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं.
ये भी पढ़ेंः विपक्ष मुझे गालियां दे रहा हैं… तेलंगाना में बोले पीएम मोदी- ‘परिवारवादियों के कारण राज्य बर्बाद हो गए’
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…