देश

UCC को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कही बड़ी बात, केंद्र में तीसरी बार जीत हासिल करने पर बीजेपी…

Lok Sabha Election 2024: नागरिकता संशोधन कानून (Uniform Civil Code) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर से बड़ी बात कही है. यूसीसी को लेकर उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर बीजेपी इस कानून को संपूर्ण देश में लागू करेगी. इसके अलावा गृह मंत्री ने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक देश में कानून व्यक्तिगत नहीं होता. इंडिया टूडे को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- “क्या इस देश को शरिया के आधार पर चलना चाहिए या पर्सनल लॉ के आधार पर चलना चहिए? कोई भी देश कभी भी इस तरह से नहीं चला है. किसी भी लोकतांत्रिक देश में कोई पर्सनल लॉ नहीं है. दुनिया में ऐसा क्यों है?”

अब भारत को भी आगे बढ़ने की जरुरत

टीवी इटरव्यू के दौरान अमित शाह ने आगे कहा कि दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां पर शरिया कानून का पालन नहीं किया जाता है. इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि समय आगे बढ़ गया है और अब भारत को भी आगे बढ़ने की जरुरत है. जानकारी रहे कि यूनिफॉर्म सिविल कोड बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए प्रमुख वादों में से एक है.

यूसीसी देश के लिए वादा

इंटरव्यू के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तमाम लोकतांत्रिक देशों में समान नागरिक संहिता है. ऐसे में अब समय आ गया है कि भारत में भी इस कानून की लागू किया जाए. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जब संविधान का प्ररूप तैयार किया जा रहा था तब समान नागरिक संहिता संविधान सभा की ओर से देश के लिए किए गए प्रमुख वादाओं में से एक था.

ध्रुवीकरण में पूरी तरह लिप्त है कांग्रेस

कांग्रेस के द्वारा किए गए यूसीसी की आलोचना करने पर भी कंद्रीय गृह मंत्री ने बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा-“क्या धर्मनिरपेक्ष देश में सभी के लिए एक कानून नहीं होना चाहिए?” यह धर्म निरपेक्षता का सबसे बड़ा संकेत है. इसके अलावा अमित शाह ने कांग्रेस पर जुबानी वार करते हुए कहा कि कांग्रेस धुव्रीकरण से डरती नहीं, बल्कि वह तो इसमें पूरी तरह से लिप्त है. इतना ही नहीं, अमित शाह ने कांग्रेस की विफलता को गिनाते हुए कहा कि वह वोट बैंक की राजनीति की वजह से संविधान सभा की ओर से किए गए वादे को भी पूरा करने में सफल नहीं रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago