देश

Odisha Accident: झारसुगुड़ा की महानदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, एक की मौत, 7 लापता, खोज अभियान जारी, Video

Odisha Accident: ओडिशा के झारसुगुड़ा की महानदी में कल शाम नाव पलटने के बाद अभी तक बचाव और खोज अभियान जारी है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राहत दल बचाव कार्य करता हुआ दिखाई दे रहा है. तो वहीं अभी तक की सूचना के मुताबिक इस घटना में एक की मौत हो गई है और 7 लोग लापता है. हालांकि राहत दल ने 48 लोगों को बचा लिया है. इस घटना में एक और मौत होने की खबर सामने आ रही है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतक परिवार को चार लाख मुआवजे देने की घोषणा की है.

मामला लखनपुर ब्लॉक के अंतर्गत सारदा के पास महानदी का है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार की शाम को ओडिशा के झारसुगुड़ा में बच्चों और महिलाओं सहित करीब 50 से अधिक यात्रियों से भरी एक नाव महानदी में पलट गई थी, जिससे कोहराम मच गया. तुरंत राहत कार्य के लिए गोताखोर जुट गए थे. बचाव अभियान के लिए पांच गोताखोरों को भी लगाया गया है. मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस हादसे में एक ही मौत हुई है और सात लोग लापता है. 48 लोगों को बचा लिया गया है. पुलिस मृतकों और लापता व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बरगढ़ जिले के बांधीपाली क्षेत्र से यात्रियों को लेकर नाव जा रही थी. इसी बीच सारदा के पास ये घटना हुई, जिसके चीख-पुकार मच गई थी. हालांकि जल्द ही राहत कार्य शुरू किया गया जिससे 48 लोगों की जान बचाई जा सकी है.

ये भी पढ़ें-इम्फाल में इस वजह से रोका गया मतदान, मणिपुर पोलिंग बूथ पर गोलीबारी, तोड़ दी गई EVM मशीन, कुकी समुदाय ने किया बड़ा ऐलान, Video

घटना को लेकर जिला कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने मीडिया को बताया कि”ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRF) ने तलाशी अभियान जारी रखा है. हमें जानकारी मिली है कि भुवनेश्वर से गोताखोर आएंगे. हमने अब तक लगभग 48-49 लोगों को बचाया है और हम उन्हें आज रात ही उनके गांव वापस भेज देंगे. 35 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है. 4 महिलाएं और 3 बच्चे लापता हैं. तलाशी अभियान जारी है.”

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कहीं दीवाली से पहले महंगे तो नहीं हो गए LPG सिलेंडर? जानिए आज क्या है LPG सिलेंडर का रेट

LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…

3 minutes ago

इटली में फिर भड़की विरोध की चिंगारी, कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…

4 minutes ago

उत्तराखंड विवाद पर दलेर मेहंदी फैमिली में तनाव; बेटे गुरदीप बोले- मानसिक दबाव में पूरा परिवार

उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…

43 minutes ago

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

1 hour ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

2 hours ago