देश

बक्सर में जन विश्वास यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- BJP है डस्टबिन

RJD Jan Vishwas Yatra: अपने जन विश्वास यात्रा के क्रम में गुरुवार रात्रि बक्सर पहुंचे राजद नेता एव बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आज बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में जनसभा संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला.

तेजस्वी यादव ने कहा- बीजेपी है डस्टबिन

किला मैदान में बेकाबू भीड़ को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले हम कहते थे कि बीजेपी वाशिंग मशीन है. किंतु, अब मैं कहता हूं कि वह वाशिंग मशीन के साथ-साथ डस्टबिन भी है. जितने भी लोग हैं उनको उसमें लेकर शामिल कर लेती है. बिहार में रोजगार के मामले क्रेडिट को लेकर चल रहे विवाद पर बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि जब मैं नीतीश कुमार से 10 लाख रोजगार की बात की तो उन्होंने कहा था कि पैसा कहां से आएगा अपने बाप के यहां से लाएगा.

नीतीश कुमार से नहीं चल रहा है बिहार, बोले- तेजस्वी यादव

लेकिन, जब महागठबंधन की सरकार बनी तो मैंने इसे पूरा किया और लाखों लोगों को रोजगार और नौकरी दिया. महागठबंधन की ही सरकार ने नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलवाने का काम किया है. तेजस्वी ने कहा कि अब नीतीश कुमार से बिहार नहीं चल रहा है. उनको भाजपा ने हाईजैक कर लिया है.

बक्सर में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित राजद राज्यसभा सांसद मनोज झा सहित राजद और कांग्रेस के विधायक मौजूद थे. प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जन सभा को संबोधित करते हुए लोगों को पटना में 3 मार्च को आयोजित होने वाली रैली में शरीक होने का आह्वान भी किया.

प्रशांत राय

Recent Posts

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

9 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

26 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

32 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

1 hour ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

1 hour ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago