देश

झारखंड: चतरा सीट पर दावेदारी को लेकर महागठबंधन में रार, राजद-कांग्रेस आमने-सामने

आगामी 20 मई को झारखंड की चतरा सीट पर लोकसभा चुनाव होना है. ऐसे में भाजपा ने चतरा से लोकल प्रत्याशी को टिकट देकर बड़ी चाल चल दी है. भारतीय जनता पार्टी ने कालीचरण सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित करने के बाद इंडिया एलाइंस में शामिल दलों को प्रेशर पॉलिटिक्स झेलने पर मजबूर कर दिया है.

शायद इसी का नतीजा है कि झारखंड की हॉट शीट बन चुकी चतरा सीट पर महागठबंधन की ओर से अब तक न तो सीट शेयरिंग की घोषणा हुई है और न ही राजद और कांग्रेस समेत महागठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी के नाम पर अपनी अंतिम मुहर लगा पाई है. सीट की घोषणा नहीं होने से महागठबंधन में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. टिकट बंटवारे में देर होने से महागठबंधन में शामिल सहयोगी पार्टी कांग्रेस और राजद कार्यकर्ता अपनी दावेदारी को लेकर आमने-सामने आ गए हैं.

जहां राज्य के श्रम, नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता राजद की ओर से स्थानीय प्रत्याशी देने की बात कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि यहां कांग्रेस लडे या राजद प्रत्याशी स्थानीय ही होगा. वहीं कांग्रेस की प्रदेश कार्य समिति सदस्य आभा ओझा कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर आश्वस्त हैं. कांग्रेस नेत्री आभा ओझा ने कहा है कि चतरा सीट कांग्रेस को मिलना तय है. इसके लिए दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता अपने-अपने दावों के साथ पार्टी फोरम में अपनी बातें भी रख रहे है.

राजद को चतरा सीट नहीं मिली तो होगा सामूहिक इस्तीफा

दूसरी ओर राजद के कई कार्यकर्ताओं ने कहा है कि अगर राजद को चतरा सीट से टिकट नहीं मिलता है तो सामूहिक इस्तीफा होगा. वहीं चतरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणी भी सीट शेयरिंग में हो रही देरी के बीच अपनी राजनीति रोटी सेंकने में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि चतरा सीट कांग्रेस के खाते में जा रही है. कहा कि चतरा लोकसभा सीट से उनका लड़ना तय है. क्योंकि उनका एकमात्र मकसद भाजपा को हराना है और इसके लिए वह अपनी पार्टी को कांग्रेस में मर्ज करने का प्रस्ताव भी दे चुके हैं. उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस हर हाल में उन्हें अपना प्रत्याशी बनाएगी.

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

49 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

53 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago