बैरकपुर सांसद अर्जुन सिंह.
Lok Sabha Election 2024 Barrackpur MP Arjun Singh: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं. भाजपा ने 267 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. वहीं कांग्रेस भी 70 से अधिक उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है. उधर बंगाल में टीएमसी भी सभी 42 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. इस बीच खबर है कि 2019 में बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज कर टीएमसी में शामिल होने वाले अर्जुन सिंह एक बार फिर भाजपा में वापसी कर सकते हैं. टीएमसी ने उन्हें बैरकपुर सीट से प्रत्याशी नहीं बनाया है. पार्टी ने उनकी जगह राज्य मंत्री पार्थ भौमिक को उम्मीदवार बनाया है.
टिकट नहीं मिलने पर अर्जुन सिंह ने समर्थकों से पूछकर आगे का फैसला करने की बात कही थी. बता दें कि अर्जुन सिंह ने 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा से जीतने के बाद 2021 विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी का दामन थाम लिया था. उन्होंने टिकट नहीं मिलने पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वे टीएमसी गए थे तो उनसे 2024 में बैरकपुर से टिकट दिए जाने का वादा किया गया था लेकिन टीएमसी ने यह वादा पूरा नहीं किया. उन्होंने आगे कहा कि वे बैरकपुर को संदेशखाली नहीं बनने देंगे.
जानकारी के अनुसार 2019 के लोकसभा चुनाव में अर्जुन सिंह ने टीएमसी उम्मीदवार दिनेश त्रिवेदी को 14 हजार 857 वोटों से हराया था. त्रिवेदी लगातार दो बार बैरकपुर जीत दर्ज कर चुके हैं. लेकिन 2019 में उन्हें भाजपा के अर्जुन सिंह से हार का सामना करना पड़ा था. अर्जुन सिंह ने टीएमसी में जाने के बाद भी सांसदी नहीं छोड़ी थी. इस बीच खबर है कि वे एक बार फिर भाजपा में वापसी कर सकते हैं. उनकी पार्टी में वापसी किस शर्त पर होगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. इस बीच बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि बैरकपुर से अर्जुन सिंह की दावेदारी पर निर्णय केंद्रीय नेतृत्व ही लेगा.
ये भी पढ़ेंः पारसी और ईसाई CAA के पात्र लेकिन मुस्लिम नहीं, इस सवाल पर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह
ये भी पढ़ेंः जिन हिंदुओं के पास जरूरी दस्तावेज नहीं उनको नागरिकता मिलेगी या नहीं…जानें इस पर अमित शाह ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…
Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…
Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…
Anant Singh Road Show: मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा…
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम…