हिजाब पर दुनिया के कई देशों में बहस चल रही है. भारत में हजारों लड़कियां बुर्का भी पहनती हैं.
Hijab Row in India: देश में हिजाब, बुर्के और निकाब पर जारी बहस के बीच गुजरात से हैरान करने मामला सामने आया है. यहां पर बोर्ड परीक्षा में एक टीचर ने छात्रा का हिजाब उतरवा दिया था, जिससे समुदाय विशेष की छात्राएं आग-बबूला हो गईं. वे जिद करने लगीं कि टीचर को फौरन बर्खास्त किया जाए.
यह घटना गुजरात के भरूच एग्जाम सेंटर की है. जहां स्कूल टीचर ने मुस्लिम छात्राओं से हिजाब उतारने के लिए कहा था. टीचर ने कहा था कि एग्जाम सेंटर में ऐसी अनुमति नहीं दी जा सकती. जिसके बाद मुस्लिम छात्राएं आक्रोशित हो उठीं. उन्होंने टीचर को हटाने की मांग की. घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं.
घटना के संबंध में पुलिस के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई गई है. बताया जाता है कि गुजरात में भरूच के लायंस स्कूल—अंकलेश्वर में बुधवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षा कराई गई थी. जहां 10वीं कक्षा की गणित की परीक्षा शुरू होने से 5 मिनट पहले एग्जाम सेंटर में पहुंची छात्राओं से टीचर ने स्कार्फ या हिजाब हटाने के लिए कहा.
टीचर ने तर्क दिया कि नकल रोकने और कक्ष में अनुशासन बनाए रखने के लिए ये आवश्यक है. हालांकि, टीचर की कही बात छात्रा को इतनी चुभी कि वहां कुछ देर बाद हो-हल्ला मच गया. छात्रा ने कहा कि टीचर के बिहेवियर के कारण उसका पेपर खराब हो गया, अब टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाए! दूसरी ओर, टीचर ने अपना बचाव करते हुए कहा कि हमें एजुकेशन बोर्ड से निर्देश थे कि सभी परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान नियमों को फॉलो करें.
यह भी पढ़िए: हिजाब पहनी महिला ने ले ली ‘किंग कोबरा’ की चुम्मी, वायरल VIDEO देख अवाक रह जाएंगे आप
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…