देश

UP Politics: “…सपने देखने का अधिकार सबको है” सपा खेमे से अखिलेश को भावी पीएम बताए जाने पर भूपेंद्र चौधरी ने ली चुटकी

UP Politics: कुछ ही महीने बाद देश में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के राजनीतिक दलों में बयानबाजी और दावों का दौर जारी है. इसी बीच सपा खेमे से अखिलेश को भावी प्रधानमंत्री बनाए जाने को लेकर लगाए गए पोस्टर पर पलटवार जारी हो गया है. इसको लेकर ताजा बयान भारतीय जनता पार्टी के यूपी  प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की ओर से आया है. सोमवार को अमरोहा पहुंचे चौधरी ने सपा प्रमुख पर निशाना साधा है और कहा है कि “सपने देखने का अधिकार सबको है.”

बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है. इसी सिलसिले में भूपेंद्र चौधरी सोमवार को अमरोहा पहुंचे और यहां स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की. इसी के साथ मिशन शक्ति के तहत हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए. साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की और कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए चौधरी ने लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे उस होर्डिंग, जिसमें अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताया गया है, के सवाल पर बोले, “पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सभी सीट जीत रही थी और अखिलेश 6 महीने पहले ही मुख्यमंत्री बन गए थे और अभी छह महीने पहले ही प्रधानमंत्री बन रहे हैं.” इसी के साथ चुटकी लेते हुए बोले, “सपने देखने का अधिकार सबको है.”

ये भी पढ़ें- “आजम खान के परिवार को प्रताड़ित करने का चल रहा कुचक्र”, अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किए जाने पर अखिलेश ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय पार्टी लेगी निर्णय

इस मौके पर एनडीए का हिस्सा कौन बनेगा के सवाल पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि एनडीए का हिस्सा कौन बनेगा, कौन नहीं ये निर्णय केंद्रीय नेतृत्व को लेना है. इसी के साथ उन्होंने आजम खान के द्वारा अपने एनकाउंटर को लेकर संदेह जताने के सवाल पर उन्होने कहा कि वह क्या सोचते हैं यह नहीं पता, लेकिन वह कानून की अभिरक्षा में है और सरकार उन्हें सुरक्षा दे रही है.

बेमेल है इंडिया गठबंधन

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर हमला बोला और कहा कि “यह राजनीति और चुनावी गठबंधन है, बेमेल गठबंधन है और अपने हितों के लिए गठबंधन है.” इसी के साथ प्रदेश की जनता पर भरोसा जताते हुए कहा कि ” प्रदेश और देश की जनता सब जानती है. बीजेपी का गठबंधन जनता से है और जनता का गठबंधन मोदी जी और योगी जी से है, ये कुछ भी कर ले, जनता हमारे साथ है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

3 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

3 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

4 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

4 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

4 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

4 hours ago