देश

Lok Sabha Election 2024: ‘वो अपने परिवार से ऊपर नहीं उठ पाए…’ अखिलेश यादव पर निरहुआ ने कसा तंज

Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो गई हैं तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की राजनीति में नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जारी है. सपा ने उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट एक बार फिर से धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) को उतारा है. इसको लेकर आजमगढ़ से भाजपा सांसद व भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है और कहा है कि अगर किसी यादव को ही लड़ाना है तो यादव सिर्फ उनके घर में ही पैदा हुए हैं. मीडिया से बात करते हुए दिनेश लाल यादव ने आगे कहा कि अखिलेश यादव को आजमगढ़ में फिर से परिवार को भेजने की जरूरत नहीं थी.

भाजपा सांसद में सपा प्रमुख पर हमला बोलते हुए आगे कहा, “आजमगढ़ में किसी और प्रत्याशी को उतारा जा सकता था. यही जो उनकी सोच है कि अगर यादव ही लड़ाना है तो सिर्फ उनके घर में ही पैदा हुए हैं, बाकी पूर्वांचल में उनको कोई यादव नहीं दिखता है, ये दिक्कत है.” निरहुआ ने आगे सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा, “अखिलेश यादव को किसी स्थानीय यादव पर भरोसा नहीं है इसलिए वो अपने परिवार से ऊपर नहीं उठ पाए.”  अहीर रेजिमेंट को लेकर निरहुआ ने कहा कि इसके खुद जिम्मेदार अहीर हैं क्योंकि अहीरों ने कभी सही प्रत्याशी चुना ही नहीं. अगर वह भारतीय जनता पार्टी और अहीर को पसंद करते तो कब का अहीर रेजिमेंट गठित हो गया होता.

ये भी पढ़ें-Election-2024: देश के वो राज्य जहां भाजपा ने 2019 में जीती थीं सभी लोकसभा सीटें, जानें क्या बने हैं इस बार के समीकरण

फिर से बनने जा रही है मोदी सरकार

निरहुआ ने मीडिया से बात करते हुए मोदी लहर को लेकर कहा कि एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है. उन्होंने देश से अपील की है कि तरक्की और खुशहाली के लिए भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत दिलाए.

उपचुनाव में हार गए थे धर्मेंद्र यादव

मालूम हो कि 2019 के लोकसभा चुनाव यहां से अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ा था. तो वहीं भाजपा की तरफ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ उतरे थे और उनको हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन अखिलेश ने अपनी आजमगढ़ सीट छोड़ दी और फिर इस सीट पर हुए उपचुनाव में सपा ने धर्मेंद्र यादव को ही टिकट दिया था. तो वहीं भाजपा की ओर से एक बार फिर से दिनेश लाल यादव ही मैदान में थे. उपचुनाव में दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत हुई थी. इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में धर्मेंद्र यादव बदायूं से चुनाव जीते थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

40 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

48 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

55 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago