मनोरंजन

Sidhu Moosewala की मां ने 58 साल की उम्र में दिया बेटे को जन्म, पिता ने सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर

Sidhu Moosewala Parents Welcome Son: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर फिर से किलकारियां गूंज उठी हैं. सिद्धू की मौत के बाद उनकी मां चरण कौर 58 साल की उम्र में एक बार फिर से मां बन गई है. जिसके बाद सिंगर के पिता बलकौर सिद्धू ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर न्यू बॉर्न बेबी के साथ फोटो शेयर की है.

पिता ने सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां ने 58 साल की उम्र में एक बेटे को जन्म दिया है. जिसके बाद उनके पिता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ पहली तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में बलकौर सिद्धू अपने न्यू बॉर्न बेबी को गोद लिए बैठे नजर आ रहे हैं. साथ ही उनके साइड में दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर भी रखी हुई है जिस पर लिखा है- लेजेंड कभी नहीं मरते. साथ में केक भी रखा हुआ है.

इस तस्वीर के साथ सिंगर के पिता बलकौर ने कैप्शन पंजाबी में लिखा है-शुभदीप को चाहने वाली लाखों-करोड़ों आत्माओं के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है.  वाहेगुरु के आशीर्वाद से हमारा परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के प्यार के लिए आभारी हूं.

मां की प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ रही थी अफवाह

हाल ही दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां को लेकर खबर सामने आई थी कि उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. लेकिन उनके पिता ने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इन अफवाहों को खारिज कर दिया था. इस दौरान बलकौर सिंह (Balkaur Singh) ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि- हम सिद्धू के फैंस के आभारी हैं जो परिवार के बारे में चिंतित हैं लेकिन हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि परिवार के बारे में बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं उन पर विश्वास नहीं करना चाहिए. उन्होंने पंजाबी में लिखा जो भी खबर होगी परिवार आप सभी के साथ जरूर शेयर करेगा.

दिनदहाड़ें हुई थी सिद्धू मूसेवाला की मौत

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत 29 मई 2022 को हुई थी. पंजाबी सिंगर को सरेआम 24 गोलियों की बौछार कर दी थी जिसकी वजह से उनकी हत्या हो गई थी. मूसेवाला को ये गोलियां मानसा के जवाहर गांव में मारी गई थी. जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्त मूसेवाला जीप में सवार थे. सिंगर की मौत से उनके परिवार वालों के साथ ही फैंस को भी गहरा सदमा लगा था. सिद्धू के निधन को 2 साल होने वाले हैं लेकिन आज भी उन्हें कोई भूल नहीं पाया है. अपने इकलौते बेटे के जाने का गम आज भी सिंगर के माता-पिता के दिल में जिंदा हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

2 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

7 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

14 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

45 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago