देश

UP News: अब बंद होने जा रहा है आजमगढ़ का ये स्कूल, जांच के बाद हुआ बड़ा खुलासा, श्रेया तिवारी की मौत के बाद आया था चर्चा में

UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के हरबंशपुर में स्थित चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है. छात्रा श्रेया तिवारी की मौत के मामले में स्कूल को कारण बताओ नोटिस तो जारी ही किया गया है, साथ ही जिला प्रशासन ने स्कूल बंद करने का भी आदेश दे दिया है. स्कूल को लेकर खबर सामने आ रही है कि, जांच के दौरान स्कूल में कक्षा 8 तक की ही मान्यता पाई गई है, जबकि स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक भी क्लासेस संचालित हो रही थी.

छात्रा की गिरकर हुई थी मौत

मालूम हो कि स्कूल में 31 जुलाई को बड़ी घटना हुई थी. स्कूल की तीसरी मंजिल से कक्षा-11 की छात्रा श्रेया तिवारी की गिरकर मौत हो गई थी. इस घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ था और इसको लेकर स्कूल प्रशासन पर मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था. मृतका के परिजनों ने मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाई थी और इसी के बाद ये स्कूल चर्चा में आ गया था. परिजनों ने प्रिंसिपल के साथ ही क्लास टीचर पर भी मामला दर्ज करवाया था. इस पर पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. हालांकि विवेचना के दौरान कुछ धाराएं हटा देने की बात भी सामने आई हैं, वहीं कोर्ट से प्रिंसिपल और टीचर को जमानत मिल गई है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “अपना बाप सभी को अच्छा लगता है किराये का बाप तो…”, सपा नेता आजम खान ने इशारे-इशारे में किसके लिए कही ये बात

बैग में मिला था फोन

इस पूरे मामले को लेकर प्रिंसिपल और टीचर ने बताया था कि रूटीन चेकिंग के दौरान छात्रा के बैग से मोबाइल फोन मिला था, इसी के बाद उसे डांटा गया था. इस पर नाराज होकर छात्रा ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी. बता दें कि इस घटना के बाद मामला इतना बढ़ा था कि, स्कूल और पैरेंट्स एसोसिएशन आमने-सामने आ गए थे और फिर अपनी-अपनी बात मनवाने के लिए हफ्तों धरना प्रदर्शन चला था.

जिलाधिकारी ने दिए थे जांच के आदेश

बता दें कि छात्रा की मौत के बाद आजमगढ़ जिलाधिकारी ने जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया था. इसी टीम की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा हुआ है कि, स्कूल की मान्यता नर्सरी से कक्षा 8 तक ही है लेकिन कक्षा-9 और 12 तक की कक्षाएं भी संचालित हो रही थी. इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने कारण बताओ नोटिस जो जारी किया ही है, साथ ही स्कूल को तत्काल बंद किए जाने का आदेश भी दे दिया है. इस सम्बंध में डीआईओएस ने बताया कि, छात्रा की मौत के बाद स्कूल की जांच में पाया गया है कि, स्कूल में मान्यता नर्सरी से कक्षा 8 तक ही थी लेकिन संचालित कक्षा 12 तक हो रहा था. इसी के साथ उन्होंने निर्देश दिया है कि जो भी बच्चे स्कूल में पढ़ रहे हैं वो कहीं अन्य स्कूल में अपना दाखिला करा लें. बच्चों को एक महीने का समय दिया गया है. इसके बाद स्कूल को बंद करने के निर्देश दिए गए है. अगर स्कूल बंद नहीं किया जाता है तो स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

24 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago