देश

50000 तुलसी माेती से इस शख्स ने बनाई भगवान राम की मूर्ति, 15 दिन में हुई तैयार

Lord Ram Statue Made by Patna sculptor: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसके लिए पूरे देश में उत्साह का माहौल है. हर कोई इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है. ऐसे में हर कोई अपने आप इस अनुठे आयोजन का गवाह बनाने में जुटा है. भारत के कोने-कोने से भारतवासी ऐसी रचनाएं तैयार करने में जुटे हैं जो भगवान राम को भेंट चढ़ाई जा सके. ऐसा ही कुछ किया पटना के मुर्तिकार जितेंद्र ने.

जितेंद्र ने तुलसी की माला का इस्तेमाल कर भगवान राम की प्रतिमा बनाई है. इसकी ऊंचाई 5 फीट है. इस प्रतिमा को 500 मालाओं का इस्तेमाल कर बनाया गया है. इसमें 50 हजार तुलसी मोती का उपयोग किया गया है.

यह भी पढ़ेंः सीएम कल्याण सिंह ने सुबह ढूंढ लिया था नया घर… बालेश्वर त्यागी ने सुनाया 6 दिसंबर 1992 का किस्सा

तुलसी की माला से बनाई

मूर्तिकार जितेंद्र ने बताया कि इस प्राण प्रतिष्ठा के लिए वह वहां जाने में सक्षम नहीं है. ऐसे में भगवान राम की आराधना के लिए प्रतिमा बनाई गई है. इस प्रतिमा को बनाने में 15 दिन का समय लगा. तुलसी की माला को पूजा में भी शामिल किया जाता है ऐसे में उन्होंने यह प्रतिमा तुलसी की माला से ही बनाई है. प्रतिमा को लंगरटोली स्थित भारत माता मंदिर में स्थापित किया जाएगा। जिसके बाद लोग इसके दर्शन कर पाएंगे।

मां दूर्गा की मूर्ति भी बना चुके हैं जितेंद्र

बता दें कि जितेंद्र इससे पहले भी कई अनोखी मूर्तियां बना चुके हैं. खासकर दुर्गा पूजा में अनोखी मूर्तियां बनाने के लिए वे क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं. वह पिछले करीब 15 सालों से प्रतिमा बनाने का काम कर रहे हैं. पिछली दुर्गा पूजा में जितेंद्र 500 मोर पंख और 10 किलो चूड़े का इस्तेमाल मां दुर्गा की मूर्ति बनाई थी.

यह भी पढ़ेंः Madhya Pradesh: राम मंदिर का पोस्टर फाड़ने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

अरुण योगीराज ने बनाई मूर्ति गर्भगृह में हुई स्थापित

गौरतलब है राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भी भगवान राम की धातू की बालरूप मूर्ति आसन पर स्थापित की गई है. शुक्रवार को इसकी पहली झलक देखने को मिली थी. बता दें कि भगवान राम की यह बालरूप मूर्ति कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई है. प्राण प्रतिष्ठा के लिए कुल 3 मूर्तियां बनाई गई थी. लेकिन न्यास ने अरुण योगीराज की मूर्ति को ही गर्भगृह में स्थापित करने का फैसला किया है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

2 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago