खेल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने रचाई तीसरी शादी, इस अभिनेत्री को बनाया जीवनसाथी

Shoaib Malik married actress Sana Javed: पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है. यह शादी ऐसे समय में हुई है, जब उनकी सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरें चल रही थीं. पूर्व क्रिकेटर ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी की है. उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं.

शोएब मलिक ने चराई शादी

शोएब मलिक ने जिस पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी की है, वो भी तलाकशुदा हैं. सना जावेद ने साल 2020 में उमैर जसवाल से शादी की थी लेकिन जल्द ही यह बात सामने आने लगी थी कि कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. बाद में दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया से एक-दूसरे की तस्वीरें हटा दी थी, जिसके बाद खबर आई कि दोनों का तलाक हो चुके हैं. 28 वर्षीय सना जावेद पाकिस्तान के कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं.

सानिया से रचाई थी दूसरी शादी

शोएब मलिक ने साल 2010 में सानिया से दूसरी शादी रचाई थी. उस समय आयशा सिद्दीकी ने सामने आकर बताया था कि वह शोएब मलिक की पहली पत्नी हैं और बिना तलाक दिए वो दूसरी शादी नहीं कर सकते हैं. उस समय शोएब ने आयशा सिद्दीकी के साथ किसी तरह के रिश्ते होने की बात इनकार किया था. लेकिन मामला तुल पकड़ने के बाद उन्होंने सिद्दीकी से तलाक लिया था. शोएब मलिक ने सानिया से शादी करने के बाद अपनी पहली पत्नी आयशा सिद्दीकी से तलाक लिया था.

शोएब मलिक का इंटरनेशनल करियर

शोएब मलिक के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 287 वनडे मैचों की 258 पारियों में 7534 रन बनाए हैं. जिसमें 9 शतक और 44 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं उनके नाम 35 टेस्ट मैचों में 1898 रन दर्ज हैं. जिसमें 3 शतक और 8 अर्धशतक शामिल है. इसके अलावा 124 टी20 मैचों में 2435 रन दर्ज हैं. टी20 में उनका सर्वोच्च स्कोर 75 रन रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago