देश

सीमा हैदर से यूपी ATS ने की 8 घंटे तक पूछताछ, किए कई चौंकाने वाले खुलासे, दिल्ली-NCR के कई लड़कों से था संपर्क

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर ( Seema Haider) यूपी एटीएस की हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ चल रही है. 8 घंटे की पूछताछ में सीमा हैदर ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन भारत का पहला शख्स नहीं है, जिससे सीमा ने PUBG के जरिए संपर्क किया. सचिन से पहले भी कई लड़कों से वह संपर्क साध चुकी थी. जानकारी के मुताबिक इनमें से अधिकांश लड़के दिल्ली-एनसीआर ( Noida, Ghaziabad, Gurugram) के रहने वाले हैं.

यूपी एटीएस सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन से अलग-अलग पूछताछ कर रही है. इन दोनों के बयानों के तार भी जोड़ा जा रहा है. मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सीमा हैदर को एटीएस ने अंग्रेजी की कुछ लाइनें पढ़ने को दी. सीमा ने बड़े ही आराम से और सही एक्सेंट में पढ़ डाली. पूछताछ के दौरान सीमा काफी कॉन्फिडेंट भी है और सवालों के जवाब बिना हिचके और रुके दे रही है.

यह भी पढ़ें: सहारा में फंसा पैसा मिलेगा वापस, गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया ‘सहारा रिफंड पोर्टल’, जानें पूरा प्रोसेस

यूपी एटीएस को शक है कि सीमा के मार्फत कहीं कोई पाकिस्तानी हैंडलर किसी बड़े साजिश को अंजाम तक पहुंचाने में तो नहीं लगा है.पूछताछ में यह पड़ताल की जा रही है कि उसके मायके और ससुराल में कौन-कौन लोग हैं और उनका के क्या-क्या प्रशासनिक कनेक्शंस हैं. यूपी एटीएस सीमा के बीना वीजा बच्चों समेत भारत में प्रवेश करने की जांच परत-दर-परत कर रही है. उसके और उसके बच्चों के पासपोर्ट की भी जांच हो रही है. सीमा के पास पड़े सारे डॉक्यूमेंट्स भी खंगाले जा रहे हैं. वहीं, ग्रेटर नोएडा रबूपुरा थाने के थाना प्रभारी को भी बुलाया गया और शुरुआती जांच में मिले सबूत लिए गए.

सीमा हैदर के पाकिस्तान स्थित रिश्तेदारों का कनेक्शन वहां की आर्मी से जुड़ा है. लिहाजा, उसके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के साथ कनेक्शन को भी खंगाला जा रहा है. एटीएस तमाम बयानों और साक्ष्यों को जुटाकर एक रिपोर्ट तैयार करेंगी और उसे गृह मंत्रालय के साथ साझा करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

5 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

14 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

15 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

18 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

34 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

37 minutes ago