देश

शख्स के चेहरे पर लगाई क्रीम फिर थूक-थूक कर किया मसाज…CCTV फुटेज वायरल, सैलून संचालक पर मुकदमा दर्ज

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक सैलून में थूक कर मसाज करते हुए शख्स दिखाई दे रहा है. ये घटना सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से सामने आई है. फिलहाल सैलून संचालक मोहम्मद जैद के खिलाफ ग्राहक ने मुकदमा दर्ज करा दिया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

सीसीटीवी फुटेज शनिवार को देर रात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे लखनऊ में हड़कंप मच गया. इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि सैलून में एक शख्स चेयर पर आंख बंदकरके शीशे के सामने बैठा हुआ है और उसके चेहरे पर क्रीम लगी है. सैलून संचालक पहले हाथ में क्रीम लेता है और फिर उस पर थूक-थूक कर शख्स के चेहरे पर मसाज करना शुरू कर देता है. इस दौरान शख्स की आंखें बंद होती है. इसीलिए वह नहीं देख पाता. हालांकि ये सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ग्राहक ने सैलून संचालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें-Bakrid-2024: अरब देशों सहित इन मुल्कों आज मनाई जा रही है बकरीद, जानें भारत में है कब?

उन्नाव का रहने वाला है पीड़ित

पीड़ित ग्राहक की पहचान पंडित आशीष कुमार के नाम से हुई है. उन्होने बताया कि वह उन्नाव जिले के कटियान के रहने वाले हैं. वह लखनऊ के पृथ्वीपुरम में एक कैंटीन में काम करते हैं. वहां पास ही मो. जैद का सैलून है जहां वह मंगलवार को दाढ़ी बनवाने के लिए गए थे. उन्होंने कहा कि उनको तो मालूम ही नहीं हुआ कि उनके चेहरे पर थूक लगाकर मसाज की गई लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज में देखा तो उनके होश उड़ गए. आशीष कुमार ने कहा कि जब उन्होंने इस बारे में जैद का विरोध किया तो जैद ने उनको धमकी दी.

दर्ज हुआ मुकदमा

इस पूरे मामले में इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने कहा कि आशीष की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. तो वहीं आशीष ने कहा कि उनके साथ बड़ी ही घिनौनी हरकत की गई है. आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

3 minutes ago

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

1 hour ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

1 hour ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

2 hours ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago