आस्था

पहली बार रखने जा रहे निर्जला एकादशी का व्रत, तो इन 5 नियमों को भूलकर भी ना करें नजरअंदाज

Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी का व्रत अन्य एकादशी में खास महत्व रखती है. आमतौर पर निर्जला एकादशी व्रत को कठिन माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस एकादशी व्रत के दौरान जल भी ग्रहण नहीं किया जाता है. यही वजह है कि निर्जला एकादशी व्रत के व्रती को खास नियमों का पालन करना होता है. निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी भी करते हैं. निर्जला एकादशी व्रत का महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जो लोग साल की अन्य एकादशी का व्रत नहीं रख पाते वे इस एकादशी का व्रत रख सकते हैं. इस एकादशी व्रत का लाभ अन्य एकदशी व्रत के जितना है. निर्जला एकादशी व्रत में कुछ नियमों का खास तौर पर ध्यान रखा जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर पहली बार निर्जला एकादशी व्रत रखने जा रहे हैं तो किन बातों का खास ख्याल रखें.

निर्जला एकादशी व्रत नियम

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) का व्रत रखने वालों को व्रत के दौरान जल ग्रहण नहीं करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि यह व्रत-नियम के विरुद्ध है. निर्जला एकादशी के व्रत का पारण करने के बाद ही जल ग्रहण करने का विधान है. ऐसे में प्रत्येक निर्जला एकादशी व्रती को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए.

अगर पहली बार निर्जला एकादशी का व्रत रख रहे हैं तो भगवान को भोग लगाते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि उन्हें सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है. इसलिए भगवान को भोग लगाते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें. निर्जला एकादशी व्रत के दिन भगवान के भोग में तुलसी का पत्ता जरूर रखें. कहा जाता है कि इसके बिना भगवान भोग स्वीकार नहीं करते हैं. भगवान को भोग में देने के लिए तुलसी के पत्तों की व्यवस्था पहले ही कर लेना चाहिए.

निर्जला एकादशी का व्रत रखने वालों को एकादशी के दिन तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि मान्यता है कि इस दिन मां तुलसी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं.

निर्जला एकादशी व्रत के दिन भगवान की पूजा पीले रंग के वस्त्र पहनकर करना चाहिए. इस दिन काले या भूरे रंग के कपड़ों का इस्तेमाल ना करें.

निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के बाद व्रत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए. अगर व्रत कथा का पाठ नहीं कर सकते तो कथा अवश्य सुनें.

निर्जला एकादशी के दिन दान का भी खास महत्व है. इस दिन कलश या जल का दान करना शुभ माना गया है.

निर्जला एकादशी व्रत के दिन झूठ नहीं बोलना चाहिए. इसे व्रत नियम के खिलाफ माना गया है. इसके अलावा इस दिन दूसरों के प्रति मन में बुरे विचार ना लाएं और न ही बुरे कर्म करें.

निर्जला एकादशी व्रत के दौरान मन, वचन और कर्म की शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए. इस नियम का ख्याल रखने पर ही व्रत का पूरा फल प्राप्त होता है.

निर्जला एकादशी व्रत के दिन नाखून, बाल और दाढ़ी बनाना निषेध माना गया है. ऐसे में निर्जला एकादशी का व्रत रखने वालों को इस नियम का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: निर्जला एकादशी के दिन भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां

यह भी पढ़ें: निर्जला एकादशी के दिन इन खास नियमों का पालन करना है बेहद जरूरी, जानें क्या करें और क्या नहीं

Dipesh Thakur

Recent Posts

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

6 minutes ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

8 minutes ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

17 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

26 minutes ago

गोरखपुर और आगरा शिक्षक सीट पर सपा का मास्टरस्ट्रोक! BJP के बागी डॉ. संजयन और डॉ. आकाश अग्रवाल बने प्रत्याशी

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…

31 minutes ago

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

34 minutes ago