देश

Lucknow: नवरात्रि के पहले दिन राजभवन में गरबा का आयोजन, पीएम मोदी के लिखे गीत पर सभी ने किया नृत्य, VIDEO

Garba Night in Raj Bhavan: नवरात्रि के शुरू होते ही देश भर में उत्सव का माहौल जारी है. इसी बीच लखनऊ राजभवन में नवरात्रि के पहले ही दिन गरबा महोत्सव मनाया गया. इसमें मंत्रियों के साथ ही अधिकारियों, कुलपतियों ने भी हिस्सा लिया और जमकर गरबा नृत्य किया. इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं और विधि-विधान से पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

बता दें कि इस दौरान गरबा महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिखे गरबा गीत ‘मॉडी’ पर सभी ने जमकर गरबा किया. सरकार के मंत्री असीम अरुण, रिटायर्ड IAS नवनीत सहगल ने प्रधानमंत्री के गीत पर गरबा नृत्य किया तो वहीं ACS राज्यपाल सुधीर एम. बोबडे भी गरबा करते दिखाई दिए. इस दौरान सभी भगवती मां की महिमा में डूबे नजर आ रहे थे.

बता दें कि राजभवन में पहली बार गरबा नाइट का आयोजन किया गया और बड़ी संख्या में अधिकारियों व मंत्रियों के परिवार ने हिस्सा लिया. आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनने के बाद से एक तरीके से इस नई परंपरा की नींव रखी. रिटायर्ड IAS नवनीत सहगल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि राजभवन में गरबा का आयोजन किया गया औऱ प्रधानमंत्री ने जो गरबा गीत लिखा है, उस पर सभी ने गरबा किया. गरबा के इस आयोजन में कई विश्वविद्यालय के कुलपतियों ने भी परिवार के साथ हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें- MP Election 2023: क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया को टक्कर देने के लिए शिवपुरी से इस दिग्गज नेता को कांग्रेस ने दिया टिकट?

पीएम ने पिछले हफ्ते ही लिखा था गरबा गीत

बता दें कि नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट (एक्स) पर जानकारी शेयर करते हुए बताया था कि पिछले हफ्ते उन्होंने एक गरबा गीत लिखा है, जिसे दिव्य कुमार ने आवाज दी है और मीत ब्रदर्स ने इसका म्यूजिक कम्पोज किया है. इस गरबा गीत को अब तक 3.50 लाख से ज्यादा लोग देख-सुन चुके हैं. वहीं इस गरबा गीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी खुशी जाहिर की थी और ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने लिखे गरबा गीत को शेयर करते हुए उन्हें काफी खुशी हो रही है. ये गरबा गीत उन्होंने पिछले हफ्ते लिखा था.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रोज करें ताड़ासन, पोस्चर होगा बेहतर; जानिए सही तरीका और जरूरी सावधानियां

Tadasana Benefits: लंबे समय तक बैठकर काम करने से बिगड़े पोस्चर और शरीर में होने…

2 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम को कड़कड़डूमा कोर्ट से मिली राहत, चचेरे भाई की शादी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 दंगा मामले के आरोपी शरजील इमाम को चचेरे भाई…

24 minutes ago

पंजाब रियल एस्टेट घोटाला: ED ने GMADA और IAS विकास गर्ग के दफ्तर पर मारी रेड

पंजाब में जमीन और रियल एस्टेट अनियमितताओं को लेकर ED ने GMADA कार्यालय और आवास…

25 minutes ago

यूपी में पंखिया गैंग क्या है, जिसके लीडर समेत 6 गुर्गे यूपी पुलिस ने इकदिल इलाके में धर दबोचे हैं, 12 जिलों में 86 केस दर्ज थे

PANKHIYA GANG BUSTED IN ETAWAH: उत्तर प्रदेश में मुठभेड़ के बाद कुख्यात अंतरजनपदीय पंखिया गैंग…

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट का NTA को निर्देश, व्यवस्था में किए जा रहे बदलावों की रिपोर्ट सार्वजनिक करें

सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधारों से जुड़े हलफनामे को वेबसाइट पर…

30 minutes ago