खेल

क्रिकेट को ओलंपिक 2028 में शामिल किए जाने पर नीता अंबानी ने जताई खुशी, IOC सदस्यों का किया धन्यवाद

2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किए जाने पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने खुशी जाहिर की है. नीता अंबानी ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि “एक भारतीय, क्रिकेट प्रशंसक और आईओसी सदस्य होने के नाते मुझे काफी खुशी हो रही है कि IOC के सदस्यों ने LA ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल 2028 के लिए क्रिकेट को एक ओलंपिक खेल के रूप में शामिल करने के लिए वोटिंग की.”

“विश्व का दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है”

उन्होंने आगे कहा कि “क्रिकेट दुनिया में सबसे ज्यादा पंसद किए जाने वाले खेलों में से एक है. ये विश्व का दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है. 140 करोड़ भारतीयों के लिए क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं है, बल्कि एक धर्म है. इसलिए मुझे खुशी है कि यह ऐतिहासिक प्रस्ताव हमारे देश में मुंबई में हो रहे 141वें आईओसी सत्र में पारित किया गया”

“क्रिकेट की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को बढ़ावा मिलेगा”

नीता अंबानी ने कहा कि “ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट को शामिल करने से नए भौगोलिक क्षेत्रों में ओलंपिक आंदोलन के लिए इससे एक अहम भागीदारी का जन्म होगा. इसके साथ ही क्रिकेट की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को भी बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़ें- AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका में होगी भिड़ंत, दोनों टीम को पहली जीत की तलाश, जानें पिच रिपोर्ट और आंकड़े

IOC और LA आयोजन समिति को धन्यवाद- नीता अंबानी

नीता अंबानी ने कहा, ” मैं इस ऐतिहासिक निर्णय के समर्थन के लिए IOC और LA आयोजन समिति को धन्यवाद और बधाई देती हूं. यह सचमुच बहुत खुशी और उल्लास का दिन है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

3 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

3 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

3 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

4 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

4 hours ago