देश

Lucknow: गायत्री प्रजापति की बढ़ी मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में याचिका खारिज

-सत्य प्रकाश सिंह

Lucknow: सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गायत्री प्रजापति की याचिका को खारिज कर दिया है. दरअसल गायत्री ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष अदालत द्वारा उनके खिलाफ आरोप तय किये जाने व आरोपों से बरी किए जाने सम्बन्धी याचिका को विशेष अदालत से खारिज किए जाने को चुनौती दी थी, लेकिन न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने सुनवाई के बाद गायत्री की याचिका को खारिज कर दिया. गायत्री की याचिका का ईडी के अधिवक्ता ने विरोध किया था. दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने सख्त टिप्पणी करते हुए मामले को खारिज कर दिया.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: अजित पवार की बैठक में पहुंचे 30 NCP विधायक, शरद पवार को छगन भुजबल का संदेश, कहा- अभी भी वक्त है….

हाईकोर्ट ने कहा कि मंत्री बनने के बाद गायत्री और उनके परिवार बेहिसाब सम्पत्ति बनाई. कोर्ट ने माना कि विवेचना में पाया गया कि गायत्री और उनके परिवार की कुल स्रोतों से घोषित आय 72 लाख 38 हजार रुपये है जबकि जांच में गायत्री सहित परिवार के सदस्यों और उनकी कंपनी की बेहिसाब संपत्ति 35 करोड़ से अधिक पायी गई जिसका संतोषजनक जवाब कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका. जांच में पाया गया कि गायत्री और उनके परिवार के सदस्यों के नाम कई बैंक एकाउंट हैं. उनकी कंपनी के नाम से और कई अन्य लोगों के नाम से भी बैंक एकाउंट हैं.

कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री ने अपने पद पर रहते हुए बेहिसाब संपत्ति बनाई है. बता दें कि पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को सपा मुखिया मुलायम सिंह और अखिलेश यादव का करीबी माना जाता था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

1 hour ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

1 hour ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

4 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

4 hours ago