देश

ICAI CA 2023 Final Result: आईसीएआई सीए 2023 का परिणाम जारी, सीए फाइनल में 8.33% और इंटर में 10.24% पास, रिजल्‍ट ऐसे करें चेक

ICAI CA Inter & Final Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज, 5 जुलाई को सीए इंटर और सीए फाइनल का रिजल्ट जारी कर दिया है. दोनों ग्रुप्स के लिए इस साल पास परसेंटेज 10.24% है. ICAI रिजल्‍ट देखने के लिए आपको रोल नंबर, रजिस्‍ट्रेशन नंब की जरूरत पड़ेगी. आप यहां बताए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

इस वेबसाइट पर जाकर चेक करें रिजल्‍ट
जिन लोगों ने सीए इंटर या सीए फाइनल की परीक्षा दी थी, वे लोग ICAI CA की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (ICAI CA Final Inter Result 2023) देख सकते हैं. CA फाइनल परीक्षा योग्यता मानदंड के अनुसार, योग्य माने जाने के लिए उम्मीदवारों को हर पेपर में कम से कम 40% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे.

मई के महीने में कराई गई थीं परीक्षाएं
बता दें कि सीए इंटर और सीए फाइनल की परीक्षा मई 2023 में आयोजित की गई थी. यह परीक्षा ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के तहत आयोजित की गई थी. जिसमें सीए इंटर ग्रुप 1 की परीक्षा 3 मई से 10 मई तक और सीए इंटर ग्रुप 2 की परीक्षा 12 से 18 मई के बीच आयोजित की गई थी. इसके अलावा सीए फाइनल परीक्षा ग्रुप 1 के लिए 2 मई से 9 मई तक और ग्रुप 2 के लिए आयोजित की गई थी. इसी तरह ICAI CA की परीक्षा 11 मई से 17 मई के बीच हुई थी.

यह भी पढ़ें: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने आज 18 जून को जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी कर दिया, ऐसे करें चेक

ICAI के मुताबिक, इस बार की CA फाइनल परीक्षाओं में 13,430 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. अहमदाबाद के अक्षय रमेश जैन ने टॉप किया है.

यह है CA का रिजल्‍ट चेक करने का प्रोसेस

  • सबसे पहले ICAI की वेबसाइट icai.nic.in 2023 पर जाएं.
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें.
  • आपका ICAI CA Final Inter Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • CA Inter और Final Result स्कोरकार्ड चेक करें और डाउनलोड करें.
  • आप चाहें तो इसका स्‍क्रीनशॉट भी ले सकते हैं
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

30 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago