अस्पताल में कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम व डिप्टी सीएम
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गर्भपात का धंधा करने वाले गोसाईंगंज के अवैध प्रॉमिस हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया है. छापामारी के दौरान पांच गर्भवती महिलाएं भी भर्ती मिली हैं. सूत्रों के मुताबिक, ये कार्रवाई डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद की गई है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार देर रात हॉस्पिटल में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है. ये भी जानकारी सामने आई है कि अस्पताल बिना लाइसेंस के चल रहा था.
वहीं डिप्टी सीएम के आदेश पर सभी गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है और अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के अमेठी कस्बे की कक्षा-4 की नाबालिग छात्रा को डरा धमकाकर कर 35 वर्षीय मीट व्यापारी उमर कुरैशी ने दुष्कर्म किया था और उसने ये घटना बार-बार दोहराई, जिससे नाबालिग छात्रा गर्भवती हो गई. इसके बाद उसने जबरन प्रॉमिस हॉस्पिटल में ले जाकर गर्भपात करा दिया. पीड़िता के पिता ने गोसाईगंज पुलिस को इस मामले में तहरीर दी है और उमर कुरैशी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने के साथ ही अस्पताल पर भी गर्भपात कराने का आरोप लगाया है. जिसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नाबालिग पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है. वहीं, पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रॉमिस हॉस्पिटल की डॉक्टर अवैध गर्भपात के धंधे में लिप्त हैं और पैसे के लिए नियमों को ताक पर रखकर हॉस्पिटल में गर्भपात कराया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- UP News: बलिया में गंगा नदी में पलटी नाव, सवार थे तीन दर्जन लोग, तीन महिलाओं की हुई मौत
इस पूरे मामले की जानकारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तक पहुंचने के बाद उन्होंने सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल को मामले की जाँच के निर्देश दिये. इसी के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. अखंड प्रताप सिंह और सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनय मिश्र गोसाईंगंज पुलिस के साथ रविवार देर रात प्रॉमिस हॉस्पिटल पहुँचें तो देखा कि यहां पाँच गर्भवती महिलाएं भर्ती मिली, जिनके सरकारी अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है. इसी के बाद सीएमओ की टीम ने अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों से डॉक्टरों के बारे में जानकारी हासिल की. इसके साथ ही अस्पताल का पंजीकरण संबंधी पेपर मांगे, लेकिन वे कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाये. तो वहीं सीएमओ कार्यालय में प्रॉमिस हॉस्पिटल का पंजीकरण नहीं मिला.
डॉक्टर के महिला रोगियों के इलाज संबंधी गायनी की डिग्री भी नहीं थी. इसके बाद डिप्टी सीएम के निर्देश पर अस्पताल को सीज कर दिया गया. इसी के साथ मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.
इस पूरे मामले में सख्ती दिखाते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये. ऐसे गलत व अनैतिक काम करने वाले अस्पताल की शिनाख्त की जाए और सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाए. वहीं, डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से पूछा है कि प्रॉमिस हॉस्पिटल कब से चल रहा था? और इस पर अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई थी. उन्होंने पूरे मामले की विस्तार रिपोर्ट तलब की है.
-भारत एक्सप्रेस
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…
Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…