देश

बजरंग दल पर बैन मुद्दे पर विहिप और जमीयत उलेमा ए हिंद आमने-सामने

बजरंग दल पर बैन लगाने का वादा कर भले ही कांग्रेस ने कर्नाटक की चुनावी लड़ाई को जीत लिया हो, लेकिन यह मुद्दा अब थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है. बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के मुद्दे को लेकर अब विश्व हिंदू परिषद और जमीयत उलेमा ए हिंद आमने-सामने आ गए हैं. जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में (कर्नाटक चुनाव को लेकर जारी किए गए घोषणा पत्र ) फिरकापरस्त की जमात बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कही थी. अगर उन्होंने यह फैसला 70 साल पहले लिया होता, तो मुल्क बर्बाद नहीं होता.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले पर प्रश्नचिन्ह

मौलाना अरशद मदनी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, फिरकापरस्त जमात जमीयत के सरगना, उनकी अपनी कौम ही नकार चुकी हो, वे मौलाना अरशद मदनी राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं. बंसल ने कहा कि बजरंग दल पर कीचड़ उछालते-उछालते मौलाना मदनी खुद ही गहरी दलदल में फंस गए. जो बजरंग दल 29 साल पहले बना था, उस पर मदनी 70 साल पहले बैन लगाने की बात कह रहे हैं.

मुस्लिम लीग की गलतियों को उजागर करने का काम

उन्होंने 70 साल पहले की गलती को लेकर मदनी द्वारा दिए गए बयान को जबान फिसलने की संज्ञा देते हुए कहा कि वे नाम भले ही बजरंग दल का ले रहे थ,े लेकिन वास्तव में उनके बयान ने कांग्रेस और मुस्लिम लीग की गलतियों को उजागर करने का काम कर दिया. विहिप प्रवक्ता ने कहा कि 70 साल पहले कांग्रेस द्वारा की गई गलती, अगर उसी समय सुधार ली होती तो आज ये कट्टरपंथी और जेहादी तत्व भारत के अंदर नहीं होते या फिर वो भारत में रहते हुए भारतीयता के रंग में घुल-मिल गए होते.

इसके साथ ही उन्होंने जमीयत पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि वलीउल्लाह जैसे घोषित एवं दुर्दांत आतंकियों और देशद्रोहियों को आर्थिक व कानूनी मदद देकर उन्हें पालने वाले बजरंग दल जैसे राष्ट्रवादी संगठन पर सवाल उठा रहे हैं. देश इनके मंसूबों को बखूबी जानता है.

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

24 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

49 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

1 hour ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

2 hours ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago