Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है. बुधवार को अमरावती बिल्डर और तलवार ब्रदर्स पर इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है. जानकारी सामने आ रही है कि लगातार तीन दिन तक छापेमारी होगी. बिल्डर पांडेय ब्रदर्स के घर पर इनकम टैक्स की टीम सुबह ही पहुंच गई थी और छापेमारी जारी है. बिल्डर के दोनों बंगलों पर इनकम टैक्स की टीम मौजूद है. इसी के साथ बिल्डर पांडेय के ऑफिस और अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की गई है. जानकारी सामने आ रही है कि अमरावती ग्रुप के कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिनके खिलाफ भी एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है.
अमरावती ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी के बाद से लखनऊ के बिल्डरों के बीच हड़कम्प मच गया है. साथ ही ऑटो मूवर्स वाले तलवार ब्रदर्स पर भी छापेमारी की कार्रवाई की गई है. तलवार ब्रदर्स के लखनऊ में कई बड़े शो रूम हैं. अमरावती और ऑटो मूवर्स पर इनकम टैक्स की रेड पड़ने से हड़कंप मच गया है.
इससे पहले भी लापरवाही के मामले में, मेनटेनेंस चार्ज सहित कई मामलों में अमरावती ग्रुप को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था. तो वहीं अब इनकम टैक्स विभाग की टीम अमरावती बिल्डर के घर से लेकर ऑफिस तक में सारे कागज खंगाल रही है. सूत्रों की मानें तो टीम के हाथ में कुछ ऐसे कागजात लगे हैं, जिससे टैक्स चोरी की आशंका प्रबल हो गई है.
वहीं इनकम टैक्स के अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी दी कि, इनके खिलाफ पिछले 6 महीने से साक्ष्य इकठ्ठा किए जा रहे थे. अधिकारियों ने ये भी कहा कि राजनीतिक रसूख होने के कारण बिना पुख्ता कागजों के छापेमारी करनी ठीक नहीं थी.
बता दें कि गोमती नगर में अमरावती बिल्डर का आलीशान मकान है. सूत्रों के मुताबिक इस छापेमारी में आयकर विभाग के करीब 50 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं.
तलवार परिवार के यहां छापेमारी में क्या मिला है, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस छापे के तीन दिन तक चलने की खबर सामने आ रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Train Cancellation: दक्षिण मध्य रेलवे ने मनोहराबाद यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 नवंबर…
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह से दिल…
Tiger Shroff Firing Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ…
बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…
UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…