Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Lucknow: अमरावती बिल्डर और तलवार ब्रदर्स पर IT की रेड, करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी लगातार बिल्डर और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. इस छापेमारी के बाद हड़कम्प मच गया है.

Income Tax

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है. बुधवार को अमरावती बिल्डर और तलवार ब्रदर्स पर इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है. जानकारी सामने आ रही है कि लगातार तीन दिन तक छापेमारी होगी. बिल्डर पांडेय ब्रदर्स के घर पर इनकम टैक्स की टीम सुबह ही पहुंच गई थी और छापेमारी जारी है. बिल्डर के दोनों बंगलों पर इनकम टैक्स की टीम मौजूद है. इसी के साथ बिल्डर पांडेय के ऑफिस और अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की गई है. जानकारी सामने आ रही है कि अमरावती ग्रुप के कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिनके खिलाफ भी एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है.

तलवार ब्रदर्स पर भी छापेमारी

अमरावती ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी के बाद से लखनऊ के बिल्डरों के बीच हड़कम्प मच गया है. साथ ही ऑटो मूवर्स वाले तलवार ब्रदर्स पर भी छापेमारी की कार्रवाई की गई है. तलवार ब्रदर्स के लखनऊ में कई बड़े शो रूम हैं. अमरावती और ऑटो मूवर्स पर इनकम टैक्स की रेड पड़ने से हड़कंप मच गया है.

इससे पहले भी लापरवाही के मामले में, मेनटेनेंस चार्ज सहित कई मामलों में अमरावती ग्रुप को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था. तो वहीं अब इनकम टैक्स विभाग की टीम अमरावती बिल्डर के घर से लेकर ऑफिस तक में सारे कागज खंगाल रही है. सूत्रों की मानें तो टीम के हाथ में कुछ ऐसे कागजात लगे हैं, जिससे टैक्स चोरी की आशंका प्रबल हो गई है.

ये भी पढ़ें- Dr Gaurav Gandhi: 16 हजार हार्ट सर्जरी करने वाले डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत, गुजरात के टॉप कार्डियोलॉजिस्ट थे गौरव गांधी, 41 साल की उम्र में पड़ा दिल का दौरा

वहीं इनकम टैक्स के अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी दी कि, इनके खिलाफ पिछले 6 महीने से साक्ष्य इकठ्ठा किए जा रहे थे. अधिकारियों ने ये भी कहा कि राजनीतिक रसूख होने के कारण बिना पुख्ता कागजों के छापेमारी करनी ठीक नहीं थी.

बता दें कि गोमती नगर में अमरावती बिल्डर का आलीशान मकान है. सूत्रों के मुताबिक इस छापेमारी में आयकर विभाग के करीब 50 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं.

आटो सेक्टर से जुड़ा है तलवार परिवार

तलवार परिवार के यहां छापेमारी में क्या मिला है, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस छापे के तीन दिन तक चलने की खबर सामने आ रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital