Coromandel Express
Coromandel Express: ओडिशा में ट्रिपल ट्रेन एक्सीडेंट के बाद एक बार फिर से कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने लगी है. ट्रेन पश्चिम बंगाल के शालीमार से तमिलनाडु के चेन्नई के लिए 3.20 बजे अपने निर्धारित प्रस्थान समय पर शुरू हुई. इस बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीड़ित परिवारों को अनुग्रह राशि के चेक वितरित किए. बता दें कि फिलहाल दुर्घटना की जांच की जिम्मेदीर सीबीआई के पास है.
रविवार की रात अप और डाउन दोनों लाइनों के बहाल होने के बाद से अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस सहित 70 से अधिक ट्रेनें बहनगा बाजार स्टेशन से गुजर चुकी हैं. इसी स्टेशन के पास दुर्घटना हुई थी. हावड़ा-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस और एक खड़ी मालगाड़ी इस बड़ी दुर्घटना में शामिल तीन ट्रेनें थीं जिनमें 278 लोग मारे गए और 1200 घायल हुए. सीबीआई ने मंगलवार को ओडिशा पुलिस द्वारा दर्ज बालासोर जीआरपी केस नंबर 64 को अपने हाथ में ले लिया है. बता दें कि ओडिशा के बालासोर में हुए बड़े रेल हादसे की सबसे बड़ी वजह अबतक ‘सिग्नल में गड़बड़ी’ माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: “26/11 आतंकी हमले के 10 घंटे बाद मुंबई पहुंची थी NSG की टीम”, हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर बोला हमला
बालासोर के बहनगा बाजार स्टेशन पर शुक्रवार की देर शाम तीन अलग-अलग पटरियों की ट्रेनें आपस में टकरा गईं. कोरोमंडल एक्सप्रेस बहनगा स्टेशन क्रॉस करने वाली थी, तब गाड़ी अचानक लूप लाइन में चली गई, जहां मालगाड़ी खड़ी थी. इसके बाद इतनी भीषण टक्कर हुई कि कोरोमंडल एक्सप्रेस का इंजन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया. टकराने के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियां दूसरी मेन लाइन पर गिर गई, जो डाउन लाइन है. उस पर बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस आ रही थी और ये पटरी पर गिरी बोगी को चीरते हुए निकल गई.
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…