आस्था

जानें आषाढ़ मास में किस देवता की पूजा करने से जीवन में होगी तरक्की, इन कामों को करने से होगा भारी नुकसान

Ashadh Month 2023: 5 जून से आषाढ़ मास की शुरुआत हो गई है, जो कि 3 जुलाई तक रहेगा. आषाढ़ मास को लेकर माना जाता है कि यह भगवान विष्णु को समर्पित महीना है. इस पूरे महीने हरी नाम का जाप किया जाता है. धार्मिक महत्व के इस महीने में भगवान श्री हरि की पूजा की जाती है. हालांकि इस महीने में जो सबसे खास बात है वह यह है कि देवशयनी एकादशी के बाद कोई भी मांगलिक और शुभ काम नहीं किया जाता है. माना जाता है कि इस दिन से सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु 5 महीने के लिए गहन निद्रा में चले जाते हैं.

भोले नाथ चलाते हैं सृष्टि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु के गहन निद्रा में चले जाने के बाद संपूर्ण जगत को भगवान भोलेनाथ चलाते हैं. वैसे तो भगवान 4 महीने के लिए सोते हैं, लेकिन इस बार अधिक मास होने की वजह से वह एक महीने ज्यादा निद्रा में रहेंगे. इस दौरान पूरे 5 महीने तक शादी-ब्याह समेत कोई भी मांगलिक कार्य नहीं हो सकेगा.

आषाढ़ में करें इन देवता की पूजा

आषाढ़ महीने में भगवान नारायण और उनकी पत्नी महालक्ष्मी की पूजा करने से लाभ की प्राप्ति होती है. धन धान्य से लेकर परिवार में खुशहाली और बरकत होती है. हालांकि, इस महीने जहां मांगलिक कार्यों पर रोक लगी रहती है वहीं पूजा-पाठ के लिए यह महीना बेहद ही शुभ माना जाता है. आषाढ़ मास में सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने से जहां बीमारियों से निजात मिलती है वहीं इस महीनें यज्ञ-दान का भी बहुत महत्व है. माता लक्ष्मी के उपासकों के लिए भी आषाढ़ का महीना बहुत शुभ है. लक्ष्मी पति विष्णु की पूजा करने वाले पर मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है. वहीं इस मास में भगवान शिव की पूजा करने से सभी तरह के रूके हुए काम पूरे होते हैं.

आषाढ़ मास में इन कामों को करने से बचें

इस महीने में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों को करने से बचना चाहिए. वर्ना इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं बासी खाना खाने से बीमार पड़ने की आशंका भी बनी रहती है. इसके अलावा इस महीने जल की बर्बादी भूलकर भी न करें और किसी भी तरह के नशे और तामसिक भोजन से दूर रहें.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago