वीडियो ग्रैब
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के हजरतगंज क्षेत्र में एक जज के बेटे ने यातायात पुलिस पर रौब झाड़ा और उनको थाने ले जाकर थप्पड़ खिलवाने की धमकी दी और अपशब्द भी कहे. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि राजधानी लखनऊ में शनिवार को बड़ा अभियान चलाकर 65 गाड़ियां उठायी गई और 456 वाहनों का ई-चालान हुआ.
सूत्रों के मुताबिक लखनऊ के हजरतगंज में यातायात पुलिस को सफेद रंग की एक स्विफ्ट डिजायर कार नो पार्किंग जोन में खड़ी मिली. इस पर करीब दो मिनट तक यातायात पुलिसकर्मियों ने लाउडस्पीकर से कार को लेकर अनाउंस किया और कार मालिक को पुकारा लेकिन कार के पास कोई नहीं पहुंचा. इसके बाद यातायात पुलिस ने नो पार्किंग जोन में कार के खड़ी होने पर कार्रवाई कर दी और क्रेन से उठाकर करके यार्ड में ले गए और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में जैमर लगा दिया. वहीं दूसरी ओर वाहन मालिक जब घटना स्थल पर पहुंचे तो उसे उसकी कार नहीं मिली. पूछने पर पता चला कि कार को तो ट्रैफिक पुलिस उठाकर ले गई.
मौके पर पहुंचने के बाद युवक ने अपना परिचय दिया और फिर रौब झाड़ते हुए कहा कि ‘गाड़ी को तत्काल जैमर से फ्री किया जाए और उसे सौंप दिया जाए. इसी के साथ युवक ने ये भी कहा कि अगर उसे गाड़ी वापस नहीं मिलती है तो वह थाने ले जाकर थप्पड़ खिलवाएगा. युवक ने रौब झाड़ते हुए कहा , “थाने ले चलकर थप्पड़ खिलवाउंगा.” जानकारी सामने आई है कि जज के बेटे के साथ ही मौके पर एक महिला भी मौजूद थीं. उसके लाख रौब झाड़ने के बाद भी यातायात पुलिस ने कार नहीं दी और फिर उसे अंत में 1100 रुपये शमन शुल्क अदा करना ही पड़ा. इसी के बाद उसे कार वापस मिली. जानकारी सामने आई है कि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन पद्माकर मणि त्रिपाठी के नाम से है जोकि मेरठ की फैमिली कोर्ट में प्रिंसिपल जज है.
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…
SWAMI SWAROOPANANDA LAUNCHES YOU ARE THE SKY: चिन्मय मिशन के ग्लोबल हेड स्वामी स्वरूपानंद ने…
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…