सुबह उठते ही मोबाइल स्क्रॉलिंग: दिल की सेहत पर भारी पड़ सकती है यह आदत
वीडियो ग्रैब (सोशल मीडिया)
UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों लोकसभा चुनाव-2024 से पहले घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है. राजनीतिक दल वोटरों को आकर्षित करने के लिए लगातार यहां जनसभा कर रहे हैं. इसी बीच चौपाल करके लौट रहे घोसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ( Dara Singh Chauhan ) पर स्याही फेंक दी गई है. इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, रविवार को मऊ के कोपागंज ब्लॉक के अदरी स्थित एक कॉलेज में जन चौपाल करने के बाद दारा सिंह चौहान वापस लौटकर दूसरे कार्यक्रम के लिए जा रहे थे. बताया जा रहा है कि वह अभी अदरी चट्टी पर पहुंचे ही थे कि वहां किसी युवक ने उन पर स्याही फेंक दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो और फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि दारा सिंह चौहान के पूरे चेहरे पर स्याही लगी हुई है और उन्होंने अपने दोनों हाथों से चेहरे को छुपा लिया है. बताया जा रहा है कि उन पर काली स्याही फेंकी गई है. वह घोसी उपचुनाव को लेकर यहां पहुंचे थे. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई तो दूसरी ओर स्याही फेंकने वाला मौका से फरार हो गया है. घटना से संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें- मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC की नई टीम का किया ऐलान, सचिन पायलट समेत इन चेहरों को मिली जगह, देखें लिस्ट
बता दें कि भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने रविवार कोपागंज ब्लाक के अदरी स्थित एक कॉलेज में जन चौपाल किया और फिर यहां पर मौजूद लोगों से मुलाकात की और उन्होंने यहां पर सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की. इसके बाद उनको अन्य दूसरे कार्यक्रम के लिए जाना था. बताया जा रहा है कि दूसरी जगह पर कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए खड़े थे. इसी बीच जब वह चौपाल से निकले और अदरी चट्टी पर पहुंचे कि वहां पहले से भाजपा कार्यकर्ता जो कि उनके स्वागत खड़े थे उनको देखकर दारा सिंह चौहान गाड़ी से उतरे और इसी बीच एक युवक तेजी से आया और उनके ऊपर काली स्याही फेंक कर भाग निकला.
अचानक हुई इस घटना के बाद मौके पर हड़कम्प मच गया. वहीं इस घटना के बाद दारा सिंह चौहान बिना प्रचार किए ही वापस लौट आए. बता दें कि हाल ही में उन्होंने सपा का साथ छोड़कर भाजपा खेमे में शामिल हुए हैं, तभी से सपा की ओर से उनको निशाना बनाया जा रहा है. फिलहाल अभी ये साफ नहीं हो सका है कि ये स्याही किसने डाली है. वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…