Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“छोड़ रहे हो कि थप्पड़ खाओगे…”, नो पार्किंग जोन से गाड़ी उठाने पर जज के बेटे ने ट्रैफिक पुलिस को दी धमकी

मौके पर पहुंचने के बाद युवक ने अपना परिचय दिया और फिर रौब झाड़ते हुए कहा कि ‘गाड़ी को तत्काल जैमर से फ्री किया जाए और उसे सौंप दिया जाए.

वीडियो ग्रैब

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के हजरतगंज क्षेत्र में एक जज के बेटे ने यातायात पुलिस पर रौब झाड़ा और उनको थाने ले जाकर थप्पड़ खिलवाने की धमकी दी और अपशब्द भी कहे. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि राजधानी लखनऊ में शनिवार को बड़ा अभियान चलाकर 65 गाड़ियां उठायी गई और 456 वाहनों का ई-चालान हुआ.

सूत्रों के मुताबिक लखनऊ के हजरतगंज में यातायात पुलिस को सफेद रंग की एक स्विफ्ट डिजायर कार नो पार्किंग जोन में खड़ी मिली. इस पर करीब दो मिनट तक यातायात पुलिसकर्मियों ने लाउडस्पीकर से कार को लेकर अनाउंस किया और कार मालिक को पुकारा लेकिन कार के पास कोई नहीं पहुंचा. इसके बाद यातायात पुलिस ने नो पार्किंग जोन में कार के खड़ी होने पर कार्रवाई कर दी और क्रेन से उठाकर करके यार्ड में ले गए और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में जैमर लगा दिया. वहीं दूसरी ओर वाहन मालिक जब घटना स्थल पर पहुंचे तो उसे उसकी कार नहीं मिली. पूछने पर पता चला कि कार को तो ट्रैफिक पुलिस उठाकर ले गई.

ये भी पढ़ें– UP News: बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा खेल, 14 साल से दो फर्जी टीचर उठा रहे थे सैलरी, इस घटना के बाद हुआ बड़ा खुलासा, गिरफ्तार

1100 रुपए शमन शुल्क के बाद ही छूटी कार

मौके पर पहुंचने के बाद युवक ने अपना परिचय दिया और फिर रौब झाड़ते हुए कहा कि ‘गाड़ी को तत्काल जैमर से फ्री किया जाए और उसे सौंप दिया जाए. इसी के साथ युवक ने ये भी कहा कि अगर उसे गाड़ी वापस नहीं मिलती है तो वह थाने ले जाकर थप्पड़ खिलवाएगा. युवक ने रौब झाड़ते हुए कहा , “थाने ले चलकर थप्पड़ खिलवाउंगा.” जानकारी सामने आई है कि जज के बेटे के साथ ही मौके पर एक महिला भी मौजूद थीं. उसके लाख रौब झाड़ने के बाद भी यातायात पुलिस ने कार नहीं दी और फिर उसे अंत में 1100 रुपये शमन शुल्क अदा करना ही पड़ा. इसी के बाद उसे कार वापस मिली. जानकारी सामने आई है कि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन पद्माकर मणि त्रिपाठी के नाम से है जोकि मेरठ की फैमिली कोर्ट में प्रिंसिपल जज है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest