पुरस्कार वितरण करते विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह
Lucknow: सरोजनीनगर के युवाओं को फिट रखने तथा युवा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा ‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ का रविवार को शुभारंभ किया. इस लीग की शुरुआत वृंदावन योजना स्थित SKD एकेडमी में अंडर-19 गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन के साथ हुई. इसमें सरोजनीनगर के 16 विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने हिस्सा लिया.
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने बास्केटबॉल उछाल मैच शुरू करवाया. इस टूर्नामेंट के पहले दिन पूल-ए में चार टीमों ने हिस्सा लिया. सभी टीमों के बीच चार मैच खेले गए. पहला मैच कोलोनेल एसएन मिश्रा ओबीई मेमोरियल स्कूल और भोनवाल कान्वेंट स्कूल के बीच हुआ जिसमें भोनवाल कान्वेंट स्कूल विजयी रही. इसी तरह दूसरा मुकाबला मनीपाल पब्लिक स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल के बीच हुआ. जिसमें मनीपाल पब्लिक स्कूल विनर रही. तीसरा मैच भोनवाल कान्वेंट स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल के बीच हुआ जिसे दिल्ली पब्लिक स्कूल ने जीता. अंतिम मुकाबला कोलोनेल एसएन मिश्रा ओबीई मेमोरियल स्कूल और मनीपाल पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें मनीपाल पब्लिक स्कूल विजयी रहा. सभी मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.
मैच के बाद लखनऊ (Lucknow) के सरोजनीनगर सीट से विधायक भी बास्केटबॉल खेलते नजर आए. विधायक को बास्केटबॉल खेलता देख सभी खिलाड़ी जोश से भर गए. उनके बास्केट करते ही उपस्थित लोगों ने उत्साहित होकर तालियां बजाई. इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि इस लीग के अंतर्गत आने वाले समय में अन्य खेलों जैसे क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल के टूर्नामेंट्स कराएं जाएंगें. मेरी आकांक्षा है कि इस लीग में ज्यादा से ज्यादा बच्चे हिस्सा लें और इस अयोजन को सफल बनाएं.
लखनऊ (Lucknow) के सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि कोविड काल में लॉकडाउन के चलते सभी स्कूल तथा खेल आयोजन बंद थे, उस समय बच्चों का ज्यादातर समय मोबाइल और टीवी पर बितता था. बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सरोजनीनगर लीग का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से सजग और अनुशासित रहते हैं. डेडिकेशन, डिवोशन और डिसाइसिवेनेस के उत्कृष्ट गुण के कारण खिलाड़ी देश और समाज के सबसे अच्छे नागरिक हैं.
युवाओं को होने वाली बीमारियों के बारे में भी डॉ. राजेश्वर सिंह ने चर्चा की. उन्होंने बताया कि देश के युवाओं में मोटापे की समस्या बढ़ रही है. 20 प्रतिशत युवाओं में डायबिटीज की समस्या है. विश्व के हर 10 बच्चों में से 1 बच्चा मोटापे या डायबिटीज से ग्रसित है. हमें इन आंकड़ों को बदलना है. इसके लिए सबसे बेहतर और सरल माध्यम खेल है.
युवाओं को प्रोत्साहित करने हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि भारत एक युवा देश है. यहां की 35 प्रतिशत आबादी युवा है. भारत के युवाओं की जनसंख्या विश्व के पांचवे सबसे बड़े देश के बराबर है. युवा जितना फिट रहेगा, देश की उन्नति में वो उतना ही अधिक सहयोग करेगा. युवा जितना मजबूत होगा, देश उतना आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि देश का युवा खेल के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें, यही मेरा उद्देश्य है. युवाओं को खेल के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी है. बच्चे ज्यादा से ज्यादा खेले, उन्हें हर बहुमूल्य सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी जिम्मेदारी है.
कार्यक्रम में हाइकोर्ट के जज अताउर्रहमान मसूदी, इनकम टैक्स कमिश्नर रामेश्वर सिंह, एसकेडी सिंह भी मौजूद रहे. हाइकोर्ट जज अताउर्रहमान मसूदी ने डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों के साथ-साथ खिलाड़ी के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर के बच्चों का प्रदर्शन देखकर मुझे यकीन है कि ये बच्चे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे. खेल शिक्षा का ही एक अहम अंग है जिसके माध्यम से आप ऊंचे पद पर जा सकते हैं. इसलिए खेल के प्रति भी उतना ही ध्यान दीजिए जितना शिक्षा के प्रति दिया जाता है.
इनकम टैक्स कमिश्नर रामेश्वर सिंह ने कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह समर्पित व ईमानदार शख्सियत हैं. उनके प्रयासों से सरोजनीनगर निरंतर प्रगति कर रहा है. बच्चे खूब मेहनत करें और देश का नाम रोशन करें. सभी खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा खेला, उन्हें बधाई तथा आने वाले मैचों के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं.
एसकेडी सिंह बेटियों के प्रदर्शन को खूब सराहा. उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रौशन कर रही है. हमें अपनी युवा पीढ़ी को बढ़ावा देना है तथा बच्चों को खेल के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करना है.
डॉ. राजेश्वर सिंह ने सबसे ज्यादा बास्केट करने वाले खिलाड़ी को 10 हजार की और दूसरे खिलाड़ी को 5 हजार की नगद राशि प्रदान कर प्रोत्साहित भी किया. साथ ही सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए एक किट प्रदान की जिसमें बैग, टीशर्ट, कैप, वॉटर शिपर, हैंड टॉवल और बास्केट बॉल थी. इस लीग के तहत बास्केट बॉल टूर्नामेंट का पूल-बी का मुकाबला 11 दिसंबर को होना तय हुआ है, जिसके लिए टीमें निर्धारित की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Who is Gangster Anil Pandit: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की…
Rajasthan Tiger Reserve: राजस्थान में रणथंभौर और सरिस्का समेत 5 टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए…
PM Modi Navratri Fast Diet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 4 दशकों से भी अधिक समय…
Karwa Chauth Kab Hai: करवा चौथ 2026 में 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जानें शुभ…
Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और सक्रिय मौसमी सिस्टम…
Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुई फायरिंग के बाद राजनीतिक हलचल…