खेल

FIFA World Cup 2022: 40 साल का इंतजार… पोलैंड को क्वार्टर-फाइनल में जाने के लिए पार करनी होगी फ्रांस की चुनौती

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ 16 में रविवार को फ्रांस और पोलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा. एक तरफ जहां पूर्व वर्ल्ड चैंपियन इस मैच को जीतकर ट्रॉफी की ओर एक कदम और बढ़ाना चाहेगा. (France vs Poland) वहीं पोलैंड अपने 40 साल के इंतजार को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. फ्रांस की टीम पोलैंड को कम समझने की गलती नहीं करेगी क्योंकि फीफा 2022 में अब तक कई बड़े उलटफेर हुए हैं. खुद फ्रांस के कोच नें भी पोलैंड के खिलाड़ियों को कम नहीं आंकने की अपनी टीम को चेतावनी दी है.

40 साल का इंतजार

पोलैंड की टीम 36 साल में पहली बार नॉकआउट स्टेज तक पहुंची है. वहीं इस मैच से जुड़ा एक और बड़ा दिलचस्प रिकॉर्ड बन सकता है. दरअसल पोलैंड ने 1982 वर्ल्ड कप में फ्रांस को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया था. उसके बाद से अब तक पोलैंड की टीम कभी फ्रांस को हराने में सफल नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: Kuldeep Sen: सैलून चलाने वाले पिता के बेटे ने किया भारत के लिए डेब्यू, टीम इंडिया का नया हथियार ‘रीवाचंल एक्सप्रेस’

फ्रांस के सामने पोलैंड की चुनौती

राउंड ऑफ 16 में आज का पहला मैच गत विजेता फ्रांस और पोलैंड के बीच है. इस मैच में फ्रांस की टीम पोलैंड की कड़ी चुनौती का सामना करेगी. दो बार की चैंपियन टीम फ्रांस 2014 के बाद लगातार तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी.

पोलैंड को लेवांडोव्स्की से है बड़ी उम्मीद

फ्रांस के खिलाफ पोलैंड के लिए ये मैच आसान नहीं होने वाला है. पोलैंड को अगर क्वार्टर फाइनल में पहुंचना है तो उनके कप्तान और फॉरवर्ड रॉबर्ट लेवांडोव्स्की को मैदान में दमखम दिखाना होगा. क्योंकि पिछले तीन मैचों में सिर्फ एक गोल कर पाए. मैच से पहेल फ्रांस के कोच ने कहा ” पोलैंड ऐसी टीम है जिसके खिलाफ हम खेलने के आदी है. उनके पास कई बड़े खिलाड़ी हैं.

इंग्लैंड के सामने सेनेगल की चुनौती

राउंड ऑफ 16 में आज का दूसरा मैच सेनेगल और इंग्लैंड के बीच है. इंग्लैंड की टीम इस मैच में फेवरेट मानी जा रही है, लेकिन सेनेगल से पार पाना उसके लिए आसान नहीं होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

5 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

6 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

8 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

8 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

8 hours ago