-भारत एक्सप्रेस
Photo- Twitter
IND vs BAN 1st ODI: बांग्लादेश ने पहले वनडे में भारत को हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल से सजी भारतीय टीम अपने अभियान की विजयी शुरुआत नहीं कर सकी. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के बाद ये तीनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड दौरे से बाहर थे. तीनों ने बांग्लादेश दौरे पर वापसी की. लेकिन राहुल के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका और भारत को पहले ही मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, एक समय भारत ने मैच में वापसी की थी, लेकिन अपनी गलतियों की वजह से वह मैच हार गया. आखिर वो कौन सी गलती है जिसके कारण टीम इंडिया ने जीता हुआ मैच गवा दिया.
खराब बल्लेबाजी: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी के साथ में मैदान में उतरी. फैंस को उम्मीद थी कि ये जोड़ी चलेगी लेकिन अफसोस ऐसा हुआ नहीं. टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा. बांग्लादेशी अटैक के आगे टीम रोहित ब्रिगेड ने सरेंडर कर दिया. आलम ये था कि टीम इंडिया पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 41.2 ओवर में टीम का स्कोर सिर्फ 186 रन तक गया. भारत की हार की सबसे बड़ी वजह भी खराब बल्लेबाजी रही. राहुल के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया.
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: मेहदी हसन ने छीनी भारत से जीत, सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे
बांग्लादेश की जीत के हीरो मेहदी हसन मिराज और मुश्तफिजुर रहमान रहे. जिन्होंने आखिरी विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की. इसकी वजह है भारत की खराब फील्डिंग. टीम इंडिया ने आखिरी 10 ओवर में 2 अहम कैच छोड़े. 43वें ओवर में शार्दूल ठाकुर की गेंदबाजी पर 2 बार मेहदी हसन के कैच उठे. पहले कीपर केएल राहुल और उसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने ये मौका गंवाया.
बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने सटीक गेंदबाजी की. उन्होंने 36 रन देकर 5 विकेट चटकाए. यह उनकी बेस्ट बॉलिंग में से एक है.
बता दें कि रविवार को खेले गए सांसों को थाम देने वाले इस मुकाबले में कई उठा-पटक देखने को मिले. कभी भारत ड्राइविंग सीट पर रहा, तो कभी बांग्लादेश. हालांकि, अंत में जीत बांग्लादेश की हुई लेकिन 187 रन का डिफेंड भारत ने कर ही लिया था मगर अंतिम ओवर की गलतियों के कारण भारत को हार का सामना करना पड़ा.
-भारत एक्सप्रेस
Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…
Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…
PM Narendra Modi 25 years: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने…
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…
भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…
Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…