चकनाचूर हो चुकी बोलेरो से घायलों को बाहर निकालती पुलिस
Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई है और एक गम्भीर रूप से घायल है. पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर से मुंशीपुलिया की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई. बोलेरो के नीचे गिरने पर वह इस कदर चकनाचूर हो गई थी कि कार से बाहर घायलों को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी. सभी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे.
इस सम्बंध में डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी ने बताया कि इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा के नीचे गिर गई. गाड़ी में सवार चार लोग उसी में दब गए थे. राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को सीधा किया. इसके बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर सभी को बाहर निकाला गया. पुलिस ने चारों घायलों को लोहिया संस्थान भेजा, जहां से दो को केजीएमयू ट्रामा सेंटर भेज दिया गया. दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी का नंबर यूपी 32 एमएफ 9617 है. पुलिस मृतकों व घायल के परिवारजन से संपर्क करने का प्रयास कर रही है.
पुलिस के मुताबिक गाड़ी में प्रियांशु, अमित, गौरव व राजकुमार सवार थे. किसकी मौत हुई है, इसकी पहचान अभी की जा रही है. हालांकि एक का पहचान जिम ट्रेनर के रूप में हुई है, जिसका नाम अमित है, क्योंकि बोलेरो अमित के नाम पर ही पंजीकृत है. बताया जा रहा है कि मृतकों में से एक इंदिरा नगर डी ब्लॉक के ओलंपिया जिम का ट्रेनर था. बताया जा रहा है कि सभी ने शराब भी पी रखी थी. फिलहाल अभी इसकी पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की जा सकी है.
सीएम योगी ने मृतकों को लेकर शोक जताया है. मुख्यमंत्री के ऑफिस की ओर से ट्विटर पर ट्विट करते हुए लिखा गया है कि, “जनपद लखनऊ में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
-भारत एक्सप्रेस
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा को बढ़ावा देने के…
UP Project: योगी सरकार की ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ योजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक…
Brij Bhushan Sharan Singh on SIR Controversy: चंदौली में राम कथा के दौरान पूर्व सांसद…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और शेयर बाजार…
Liquor Shop Salesman Murder Case: फतेहपुर के दुर्गई गांव में 50 हजार रुपये के उधार…
Anant Singh Expelled From JDU: बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार…