होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बिहार के गोपालगंज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बिहार के चनावे जेल में रूटीन चेकिंग के दौरान पकड़े जानें के डर से एक कैदी ने अपना मोबाइल फोन ही निगल लिया. हालांकि, चेकिंग के वक्त तो वो बच गया था. लेकिन इसके बाद कैदी के पेट में भयंकर दर्द शुरू हो गया. जिसके बाद आनन-फानन में उसे गोपालगंज सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया. जब डॉक्टरों ने इसकी जांच की तो पता चला कि उसे पेट में मोबाइल फोन है. जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो पाया. इसे सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए.
बताया जा रहा है कि बिहार के गोपालगंज के चनावे की जेल में बंद कैदी के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया था. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान उसके पेट का एक्सरे किया गया. पेट के एक्सरे में मोबाइल जैसा कुछ नजर आ रहा है. इसपर डॉक्टरों को भरोसा नहीं हुआ तो फिर से जांच की गयी. इसे देखने के बाद सभी हैरान रह गए. फिर कैदी के लिए इलाज के लिए डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम का गठन किया गया. जो कैदी के ऑपरेशन पर फैसला लेगी.
ये भी पढ़ें- Lucknow News: पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर से गिरी बोलेरो के उड़े परखच्चे, तीन की मौत, एक गम्भीर रूप से घायल, CM ने जताया दुख
गोपालगंज सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शशि रंजन ने बताया कि कैदी के ऑपरेशन के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है. ये अपने आप में एक अनुठा मामला है. हालांकि, डॉक्टरों की राय पर फिलहाल उसे पीएमसीएच रेफर किया जा रहा है.वहीं कैदी के पेट में मोबाइल मिलने से जेल प्रशासन में खलबली मची हुई है. मामले के कारण जेल प्रबंधन पर भी सवाल उठने लगा है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन आया कैसे. मामले में पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है. बताया जा रहा है कि आज कैदी को पटना भेजा जा सकता है.
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…
Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…
Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…
Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…