देश

Lucknow News: अब मेट्रो कॉरिडोर में पतंगबाजी करना पड़ेगा महंगा, बिना वारंट होगी गिरफ्तारी

Lucknow: अब लखनऊ के मेट्रो कॉरिडोर (Metro Corridor) में या उसके आस-पास पतंगबाजी करने वालों की खैर नहीं. पतंगबाजी करने वालों की बिना वारंट गिरफ्तारी की जाएगी. इसके लिए मेट्रो प्रशासन ने निगरानी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पतंगबाजी से मेट्रो के उत्तरी-दक्षिणी कॉरिडोर के बीच खतरा बना हुआ है. साथ ही रेल सेवा भी बाधित हो रही है. वहीं मांझे के चलते पतंगबाज की मौत का खतरा बना हुआ है.

कार्रवाई भी पतंगबाजों को नहीं रोक पा रही

बता दें कि लखनऊ में लगातार चाइनीज मांझे से होने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं. राजधानी पुलिस कमिश्नरेट के चाइनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई भी पतंगबाजों को नहीं रोक पा रही है. न्यायालय के आदेश के बाद भी पुलिस इनसे होने वाले हादसों पर न तो लगाम कस पा रही है और न ही चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लग पा रही है. इसी वजह से आए दिन लखनऊ में मांझे से होने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं. बता दें कि पुराने लखनऊ में सबसे अधिक इस तरह के हादसे सामने आ रहे हैं.

पढ़ें इसे भी- “जो करेगा सो भरेगा, हर विषय को हम से नहीं जोड़ा जाए”, छोटे भाई का गुंडागर्दी वाला वीडियो वायरल होने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई

चाइनीज मांझे से हुई घटनाओं की देखें बानगी

अगर हम पिछले दो-तीन महीनों की बात करें तो 14 नवंबर को पुल पर मांझे की चपेट में आने से एक युवक की गर्दन कट गई थी. उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था. इसके बाद ऐशबाग पुल पर एक बाइक सवार एक युवक की मांझे से गर्दन कट गई थी. 20 नवंबर को आलमनगर फ्लाई-ओवर पर पतंग के मांझे से जिम संचालक महेंद्र कुमार चौधरी का चेहरा कट गया था.

हादसे के दौरान बाइक अनियंत्रित होने से वह गिर भी गए थे. इसके अलावा नौ दिंसबर को बाजारखाला क्षेत्र के हैदरगंज फ्लाई-ओवर पर मांझे की चपेट में आने से नेहरू नगर निवासी मोहित अग्रवाल के माथे पर कट लग गया था. वह भी बाइक से थे और हादसे के दौरान अनियंत्रित होकर गिर गए थे और गम्भीर चोटे आईं थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सातवीं के छात्र का कमाल! नींद की झपकी आते ही अलर्ट करेगा स्मार्ट चश्मा, नहीं जागे तो चेहरे पर मारेगा पानी का फव्वारा

Smart Glasses for Drivers: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सातवीं कक्षा के छात्र डीगेन्द्र सिन्हा…

4 minutes ago

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

51 minutes ago

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, शिक्षा और स्थिरता के क्षेत्र में काम को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी…

59 minutes ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

1 hour ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

1 hour ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

2 hours ago