देश

UP News: यूपी रोडवेज बस हादसे में मृतक आश्रितों का मुआवजा डेढ़ गुना बढ़ा, अब इतनी होगी आर्थिक मदद की राशि

Lucknow: परिवहन निगम निदेशक मंडल की हुई बैठक में जनता के हित से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. रोडवेज बस दुर्घटना में किसी यात्री की मौत पर आश्रितों को मिलने वाले मुआवजे की राशि में ढाई लाख की वृद्धि का निर्णय लिया गया है. दुर्घटना में मृत्यु के बाद अभी 5 लाख की आर्थिक मदद की जाती थी. वहीं अब 7.50 लाख रुपये दिए जाएंगे. यदि मृतक नाबालिग है तो परिजनों को 3.75 लाख रुपये दिये जाएंगे. अभी परिवहन निगम की तरफ से 2.50 लाख रु की मदद दी जाती है. जिन बच्चों का टिकट नहीं लगता है, अगर उनकी मृत्यु होती है तो 1.87 लाख रुपये दिए जाएंगे. इस स्थिति में अभी 1.25 लाख रुपये मुआवजे की व्यवस्था है.

मंगलवार को परिवहन मुख्यालय में हुई बैठक के बाद प्रबंधक निदेशक संजय कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने पर तत्काल सहायता 25 हजार रुपये और इलाज पर खर्च राशि में अधिकतम साढ़े सात लाख का भुगतान होगा. स्थायी दिव्यांगता की सहायता राशि में कोई परिवर्तन नहीं है. ट्रैकिंग और पैनिक बटन से मिलने वाली सूचना की निगरानी के लिए कैसरबाग स्थित मुख्यालय के सेकेंड फ्लोर पर इंट्रीग्रेटेड कमांड सेंटर बनेगा. एलडीए की ओर से जानकीपुरम में बस अड्डे को बनाने वाली मिली जमीन को संरक्षित किया जाएगा.

पढ़ें ये भी- Neha Singh Rathore: ‘यूपी में का बा…’ गाने वाली नेहा सिंह राठौर के पक्ष में उतरे अखिलेश यादव, बोले- “…यूपी में अगली बार भाजपा बाहर बा”

अनुबंध मानक बदले

बैठक में अनुबंधित बसों के मानक भी बदले गए हैं. मिड सेगमेंट की एसी में अब 34 सीटर बस का ही अनुबंध होगा.

10 से 24 बस लगाने पर साढ़े सात रुपये प्रति किमी प्रशासनिक शुल्क में 25 पैसे प्रति किलोमीटर की छूट दी जाएगी. 25 से 50 बस लगाने पर छूट 50 पैसे होगी.

हाई एंड बसों में पांच से नौ बसें लगाने पर आठ रुपये प्रति किमी प्रशासनिक शुल्क में 25 पैसे प्रति किमी की छूट और दस या ज्यादा बस लगाने पर 50 पैसे छूट होगी.

15 साल पुरानी बसों के संचालन पर रोक लगा दी जाएगी. बता दें कि 209 बसों की अवधि 15 वर्ष पूरी हो चुकी है.

परिवहन निगम में कार्यरत महिला कर्मचारियों को बाल्य देखभाल के लिए अवकाश मिलेगा. परिवहन निगम के निदेशक मंडल ने एसी बसों के अनुबंध के मानक भी बदल दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में भीड़ बढ़ने से एक…

41 seconds ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

13 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

17 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

37 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

59 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago