कार्यक्रम में बोलते गृहमंत्री अमित शाह
Lucknow: अपना दल एस के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 73वीं जयंती के मौके पर रविवार को लखनऊ पहुंचे गृहमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान भूल गया कि अब मौनी बाबा की सरकार नहीं है. शाह ने कहा कि यूपीए की सरकार में आतंकवादी हमारे जवानों को मार चले जाते थे, एक बार ये हिमाकत मोदी शासन में भी की लेकिन पाकिस्तान भूल गया था कि अब मौनी बाबा मनमोहन सिंह की सरकार नहीं है. पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सेना को आदेश देकर कड़ा जवाब दिया.
गृह मंत्री अमित शाह रविवार को लखनऊ पहुंचे और अपना दल एस द्वारा डॉक्टर सोनेलाल पटेल की 73 वी जयंती कार्यक्रम में शिरकत की. पार्टी ने इस मौके पर जन स्वाभिमान दिवस का आयोजन किया, जिसमें शामिल हुए अमित शाह के दौरे के कई मायने से देखा जा रहा है. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वांचल की सीटों के लिहाज से अपना दल एस की अहमियत बढ़ जाती है. ऐसे में माना जा रहा है कि आज अमित शाह जन स्वाभिमान दिवस के जरिए उत्तर प्रदेश को एक बड़ा संदेश देने का काम करेंगे. इसी के साथ अति पिछड़ा वर्ग के दिलों में भी जगह बनाने की कोशिश होगी.
अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि सोनेलाल पटेल के कामों को अनुप्रिया पटेल आगे बढ़ा रही हैं. बड़ी खुशी होती है. 4 चुनाव अपना दल और बीजेपी ने मिलकर लड़ा है और चुनाव भी जीता है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी द्वारा भेजी जा रही जनकल्याण योजना को यूपी सरकार द्वारा धरातल पर उतारा जा रहा है.
वहीं अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी ने सार्वधिक जीत ही नहीं दर्ज की बल्कि सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी है. अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारत की राजनीति में उन्हें चाणक्य की उपाधि दी गयी है. अपना दल और बीजेपी को एक लंबे समय तक कोई बांध कर रखा है तो वो है अमित शाह हैं. उन्होंने कहा, “सीएम योगी आदित्यनाथ का भी तहे दिल से स्वागत करती हूं. सहयोगी दलों के हर मसलों पर इन्होंने संवेदना दिखाई है. आप (सीएम योगी) हमारे कार्यक्रम में आकर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते है.”
बता दें कि इस मौके पर भाजपा के सभी सहयोगी दल बड़ी संख्या में मौजूद रहे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोई बिहार तो कोई दिल्ली से आया है. प्रदेश के तमाम जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं. अपना दल-एस की अध्यक्ष सोने लाल की बेटी अनुप्रिया पटेल हैं जो कि एनडीए का हिस्सा हैं. वह केंद्रीय मंत्रिमंडल की सदस्य भी हैं. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे.
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump UNGA Speech: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में…
Donald Trump On Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ग्रीनलैंड…
Income Tax Notice Viral: Reddit पर इनकम टैक्स से जुड़ी एक पोस्ट इन दिनों चर्चा…
राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह पर मोदी सरकार ने NFI का 7वां डिजिटल संस्करण और ADR-PvPI 2.0…
Amaze Award to Upendrra Rai: इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर (IICC) में आयोजित 'हिंदी मेरी जान'…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE 4.0 के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती…