दुनिया

France Riots: जानें कौन था नाहेल, जिसे बिना अपराध सिर में मारी गई गोली और हिंसा की आग में जलने लगा फ्रांस

France Riots Reason: यूरोप महाद्वीप का चौथा सबसे बड़ा देश फ्रांस इन दिनों हिंसा की आग में जल रहा है. वहां पिछले कई दिनों से इस्‍लाम मजहब के प्रदर्शनकारियों का हिंसक प्रदर्शन हो रहा है. फ्रांस के इंटीरियर मिनिस्टर गेराल्ड डर्मैनिन के मुताबिक, वहां प्रदर्शनकारियों ने अब तक देशभर में 2 हजार से ज्यादा कारें जला दी हैं और 700 से ज्यादा दुकानों, सुपरमार्केट्स, रेस्तरां और बैंकों में आगजनी और तोड़फोड़ मचा चुके हैं. हिंसा को काबू करने की कोशिश में जुटे 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

हिंसा काबू करने के लिए 45 हजार पुलिसकर्मी तैनात
हिंसा के चौथे दिन फ्रांसिसी पुलिस ने 1300 दंगाइयों को गिरफ्तार किया है. रॉयटर्स के मुताबिक हालात काबू में करने के लिए 45 हजार पुलिसकर्मियों के साथ बख्तरबंद गाड़ियों को सड़कों पर तैनात कर दिया गया है. अब सवाल उठता है कि आखिर फ्रांस में ऐसा क्‍यों हो रहा है और हिंसा भड़कने की वजह क्‍या है?

फ्रांस में हिंसा भड़कने की वजह
फ्रांस में जारी हिंसा की मुख्‍य वजह एक नाबालिग लड़के की हत्‍या की घटना है. मुस्लिम प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फ्रांस में उनके मजहब के एक 17 साल के लड़के की बिना किसी अपराध के हत्या कर दी गई, और ये हत्‍या किसी क्रिमिनल ने बल्कि पुलिस ने की है. उस लड़के का नाम- नाहेल था. नाहेल अपने माता-पिता की इकलौती संतान था. वह अल्जीरियाई मूल का था, और फ्रांस में बतौर डिलीवरी ब्वॉय काम करता था. साथ ही वह रग्बी लीग भी खेल चुका है.

पुलिस ने संदिग्‍ध मानकर मारी गोली
नाहेल की मां मौनिया का कहना है कि वह इलेक्ट्रिशियन बनना चाहता था, इसके लिए उसका एक कॉलेज में एडमिशन कराया गया था. नाहेल की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कॉलेज में बेटे की अटेंडेंस खराब थी लेकिन उसपर किसी प्रकार के आपराधिक मामले दर्ज नहीं थे. 27 जून को जब वह कार ड्राइव कर रहा था, तो एक सड़क पर दो पुलिस अफसरों ने उसका रास्‍ता रोक लिया. उसके बाद थोड़ी बहस हुई और फिर उन्‍होंने वहीं नाहेल के सिर में गोली मार दी. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि नाहेल के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था और पुलिस को देखकर उसने कार भगाई थी, इसलिए उसे संदिग्‍ध मानकर पुलिस ने गोली मार दी. इस घटना के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए और उन्‍होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: हिंसा की आग में जल रहा फ्रांस, दंगा रोकने को योगी के बुलडोजर की आई मांग, जर्मनी के प्रो. एन जॉन ने कहा, “योगी को भेजना ही होगा… दंगा हो सकता है 24 घंटे में नियंत्रित”

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बिना भेदभाव हर घर पहुंच रहा राशन, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना से बदल रही लाखों गरीबों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…

1 hour ago

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी होंगी किताबें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…

1 hour ago

जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर योगी सरकार का जोर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरीं सफाई कर्मचारियों की फौज

लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरते ही नगर निगम ने सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान…

1 hour ago

रावण के सिंहासन के नीचे कौन दबा था? हनुमान जी ने किया था मुक्त

Dussehra 2026: दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. पौराणिक मान्यता…

2 hours ago

सस्ते बजट में दमदार फीचर्स! 15 हजार से कम कीमत वाले ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट चॉइस

₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस…

2 hours ago