देश

Lucknow: सपा मीडिया ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल गिरफ्तार, पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश यादव, जानिए क्या है पूरा मामला

Lucknow News: लखनऊ पुलिस ने सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल (Manish Jagan Agrawal ) को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक,  मनीष सपा मीडिया सेल के हेड हैं. गिरफ्तारी के विरोध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अचानक पुलिस मुख्यालय पुहंच गए है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं.

सपा नेता और मीडिया सेल के एडमिन मनीष जगन अग्रवाल को हज़रतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन पर सोशल प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है. सूचना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे.आरोप है उन्हें वहां कोई अफसर नहीं मिला.

हालांकि, सूत्रों का कहना है कि लखनऊ में मनीष के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मुकदमें जरुर दर्ज है. लेकिन उनकी गिरफ्तारी शांति भंग के आशंका में हुई है.

मनीष जगन को अविलंब रिहा करे पुलिस- आईपी सिंह

वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह (IP Singh) ने गिरफ्तारी का विरोध किया है. उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा है – समाजवादी पार्टी के विद्वान कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी का हम सब विरोध करते हैं. भाजपा (BJP) सरकार तानाशाह हो गई है हमारे बेगुनाह नेताओं और कार्यकर्ताओं बेवजह फर्जी मामले बनाकर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. मनीष जगन को अविलंब पुलिस (Police) रिहा करे.

ये भी पढ़ें: Akhilesh Yadav: शिवपाल के साथ आने के बाद क्या अखिलेश करा पाएंगे यादवलैंड में सपा की वापसी? जानिए क्या है रणनीति

गौरतलब है कि बीते दिनों समाजवादी मीडिया सेल के ट्विटर अकाउंट से कई लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई. भाजपा के नेताओं और प्रवक्ताओं के साथ की कई पत्रकारों को भी निशाना बनाया जा रहा था. इसको लेकर लगातार कई शिकायतें लखनऊ के अलग-अलग थानों में दर्ज हुई थीं. इसी कड़ी में माना जा रहा है कि मनीष की गिरफ्तारी की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

23 seconds ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

22 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

22 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

47 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

57 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

1 hour ago