यूटिलिटी

Government Scheme: सरकार की इस स्कीम में युवाओं को मिलेगा 3000 रुपये, जानिए कैसे उठा सकते है इसका लाभ

Government Scheme: सरकार युवाओं के हित के लिए कई तरह की योजनाओं पेश करती रहती है.अगर आप भी सरकार की ओर से शुरू की गई योजना का लाभ उठाना चाहते हैं. अगर आप इस स्कीम के लिए योग्य हैं तो इस योजना के तहत आपको क्या करना होगा. आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे है कि आप इसमें कैसे अप्लाई कर सकते हैं और इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते है.

बेरोजगार शिक्षित युवाओं को मिलेगी आर्थिक मदद

इस योजना के तहत हरियाणा सरकार की ओर से युवाओं को वित्तीय सहायता देने के लिए हर महीने 3 हजार रुपये दिया जा रहा है. यह स्कीम हरियाणा सक्षम युवा योजना के नाम से चलाई जा रही है. इसके योजना के तहत बेरोजगार शिक्षित युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपये आर्थिक मदद की जाएगी.

कैसे करें आवेदन

यदि आप भी इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते है तो सबसे पहले आपको बेरोजगारी भत्ता फॉर्म भरना होगा. इस फॉर्म को भरकर रोजगार कार्यालय में जमा करना पड़ता है. फॉर्म जमा करने के बाद आप इस योजना के तहत अप्लाई कर सकते हैं. इस योजना में आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. रोजगार कार्यालय पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आपको  hreyahs.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा.

ये भी पढ़ें- Post Office की इस स्कीम में मिल रहा है शानदार रिटर्न, टैक्स में छूट के साथ मिलेंगे कई और फायदे

होमपेज पर दिए गए अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा जिसके बाद योग्यता का चयन करके रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है. इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरना होगा. दस्तावेज अपलोड करने के बाद इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं. प्रिंटआउट को सरकारी कार्यालय में जमा करवा दें, जिसके बाद फॉर्म  की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

जरूरी दास्तावेज

सक्षम युवा स्कीम में अप्लाई करने के लिए आपके पास राशन कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाता की कॉपी, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, शै​क्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय रजिस्ट्रेशन पत्र, आय प्रमाण पत्र और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है.

इसके साथ ही आवेदक हरियाणा का निवासी होना चाहिए और 12वीं पास हो, आवेदक बेरोजगार होना चाहिए साथ ही परिवार की सालाना आय 3 लाख से अधिक नहीं हो और रेगुलर पढ़ाई नहीं कर रहा हो तो ही इस योजना का लाभ आपको मिल सकेगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

35 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

42 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

1 hour ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

2 hours ago