मनोरंजन

मां बनने को बेताब हैं भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा, प्रेग्नेंसी की कर रही हैं प्लानिंग

Monalisa:  भोजपुरी सिनेमा की जानी- मानी एक्ट्रेस मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वो अपनी एक्टिंग को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहतीं हैं. उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में नाम किया है. दुनियाभर में एक्ट्रेस के चाहने वाले मोनालिसा की एक झलक देखने के लिए बेहद बेताब रहते हैं. बता दें कि एक्ट्रेस भोजपुरी सिनेमा के अलावा हिन्दी टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं. इन दिनों एक्ट्रेस अपने कॉमेडी शो ‘फव्वारा चौक’ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में, उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस शो को लेकर बात की है, जिसके साथ उन्होंने अपनी बेबी प्लानिंग का भी खुलासा किया है.

मदरहुड के बारे में सोच रही हैं मोनालिसा

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान मोनालिसा ने अपने शो ‘फव्वारा चौक’ के बारे में बात करते हुए बताया, ”मैं अपने इस कॉमेडी शो को लेकर काफी उत्साहित हूं, क्योंकि मैंने अब तक टीवी पर जो शोज किए हैं, यह उससे अलग है. यह एक सकारात्मक और मुख्य भूमिका है. मुझे नहीं पता कि लोगों को क्या लगता है कि मैं इस तरह के शोज में फिट बैठती हूं या नहीं, क्योंकि मैंने अपनी भोजपुरी फिल्मों में केवल सकारात्मक किरदार निभाए हैं.”

शो में मां की भूमिका में नजर आएंगी मोनालिसा

बता दें कि मोनालिसा ‘फव्वारा चौक’ में एक मां की भूमिका में हैं. जब एक्ट्रेस से इस पर पूछा गया कि क्या वह जल्द ही वास्तविक जीवन में मां बनने की इच्छा रखती हैं? तो उन्होंने बताया, ”मेरी मां और सास का भी बहुत दबाव है और इसलिए मैं अपने घर जाने से डरती हूं. अच्छा, मजाक एक तरफ, लेकिन हम इसके बारे में सोच रहे हैं. कुछ समय पहले तक हमारा ध्यान अपने काम पर था, लेकिन अब हम एक परिवार शुरू करना चाहते हैं. मातृत्व मेरे दिमाग में है और मैं इसके लिए तैयार हूं.”

ये भी पढ़ें-Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘अवतार 2’ की धूम, ठंड़ी पड़ी ‘दृश्यम 2’ की कमाई, रणवीर के ‘सर्कस’ का बुरा हाल

मोनालिसा का लिपलॉक वीडियो हुआ था वायरल

इससे पहले, 21 नवंबर 2022 को मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में मोनालिसा रेड कलर की रिवीलिंग ब्रालेट के साथ हद से ज्यादा छोटी स्कर्ट पहनी हुई थी और उनके साथ उनके पति विक्रांत भी थे. वीडियो में मोनालिसा और विक्रांत लिपलॉक करते हुए भी नजर आ रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

25 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

28 minutes ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

1 hour ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

2 hours ago