देश

Lucknow: ‘प्रधानजी’ के बेटे ने तलवार से काटा केक, वीडियो हुआ वायरल

Lucknow: तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो लखनऊ के ग्राम पंचायत गढ़ा के प्रधान के बेटे का है जो कि कार की बोनट पर तलवार से केक काट रहा है. यह वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है, जिसमें साफ दिख रहा है कि बैकग्राउंड में गाना बज रहा है और आतिशबाजी की जा रही है. मौके पर कई युवक मौजूद हैं जो कि प्रधान के बेटे के दोस्त बताए जा रहे हैं.

खबर सामने आई है कि ये वीडियो प्रधान के बेटे के जन्मदिन का है, जिसमें उसके दोस्त आतिशबाजी करते हुए कार की बोनट पर तलवार से केक काट रहे हैं. ये वीडियो फेसबुक के साथ ही इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, घर के बाहर काले रंग की कार खड़ी है, जिस पर केक रखकर युवक दोस्तों के साथ में चाकू की जगह पर तलवार से केक काट रहा है. सूत्रों के मुताबिक, ग्राम पंचायत गढ़ा के प्रधान सुनील पटेल के बेटे का ये वीडियो है. लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत गढ़ा के प्रधान के घर के बाहर का ये मामला है. वीडियो में ये भी दिखाई दे रहा है कि जो केक काटा गया, उस पर “प्रधानजी” लिखा हुआ है और आतिशबाजी के बीच कार की बोनट पर बैठा युवक तलवार से केक काट रहा है.

ये भी पढ़ें- “मैं इस कलंक को, लोगों पर हुए अन्याय को मिटाने के लिए…”, धारा-370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला देख बोले CM योगी

तो वहीं उसके दोस्त गाने पर डांस कर रहे हैं. इस दौरान आतिशबाजी का नजारा भी साफ दिखाई दे रहा है. बता दें कि 24 सेकेंड के इस वीडियो में 12 बार स्काई शॉट यानी आसमानी आतिशबाजी की गई. तो वहीं एक-दो नहीं बल्कि चार केक को करीब 3 फीट लम्बी तलवार से काटा गया है. इस दौरान युवक ने कई बार तलवार भी लहराई तो वहीं उसके दोस्त जमकर हुड़दंग काटते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि, केक ग्राम प्रधान ने काटा है ये उनके बेटे ने, जबकि केक पर प्रधानजी लिखा हुआ है, तो इससे कयास लगाया जा रहा है कि केक ग्राम प्रधान ने ही काटा है. फिलहाल इस मामले में नगराम थाना इंस्पेक्टर ने कहा कि वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि जिस कार पर केक काटा गया है, वह स्कार्पियो कार है और उस पर सपा का झंडा लगा हुआ था. हालांकि बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

26 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

30 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

49 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago