Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“मैं इस कलंक को, लोगों पर हुए अन्याय को मिटाने के लिए…”, धारा-370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला देख बोले CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि, मैं हमेशा से जम्मू-कश्मीर के लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए काम करना चाहता था.

Yogi Adityanath
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

UP News: सोमवार को अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adtiyanath) द्वारा की गई एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. उन्होंने अपनी टिप्पणी के साथ एक पेपर की क्लीप भी शेयर की है. बता दें कि अदालत ने संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने के 2019 के फैसले को सर्वसम्मति से बरकरार रखा है.

तो वहीं सीएम योगी ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, ‘सर्वोच्च न्यायालय ने भारत की अखंडता को बरकरार रखा. मेरी यह भी प्रबल इच्छा थी कि मैं इस कलंक को, लोगों पर हुए इस अन्याय को मिटाने के लिए जो कुछ भी कर सकता हूं, उसे जरूर करूं. मैं हमेशा से जम्मू-कश्मीर के लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए काम करना चाहता था.’ बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस प्रतिक्रिया पीएम नरेंद्र मोदी के लेख के ऊपर दी गई है. पीएम मोदी ने ये लेख अनुच्छेद 370 पर फैसला आने के बाद लिखा है, जो कि समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ है. बता दें कि न्यायालय ने इस मामले में अगले साल सितंबर के अंत तक जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का आदेश दिया है और कहा कि उसका राज्य का दर्जा “जल्द से जल्द” बहाल किया जाए. गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 को खत्म करना भाजपा के एजेंडे के मुख्य मुद्दों में से एक रहा है और इसे लगातार उसके चुनावी घोषणापत्र में शामिल किया गया है. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सभी ने इसका स्वागत किया है.

ये भी पढ़ें- Sultanpur:  मध्य प्रदेश का CM बनने पर मोहन यादव की ससुराल में मना जश्न, दामाद के ‘राजतिलक’ पर सुल्तानपुर में बंटे लड्डू

तो इससे पहले सीएम योगी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि, ‘माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा धारा 370 और 35 A के संबंध में दिया गया निर्णय अभिनंदनीय है. यह ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूती प्रदान करने वाला है.’ उन्होंने आगे कहा है कि, ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू- कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ने वाले ऐतिहासिक कार्य के लिए 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से उनका पुनः हार्दिक आभार. निश्चित रूप से प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख क्षेत्र सुशासन, विकास और समृद्धि के नए मापदंड स्थापित करेंगे. जय हिंद.’

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital