देश

Lucknow: “कुछ बड़ा करके आऊंगा…मां दिल्ली जा रहा हूं” सागर को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सोशल मीडिया पर करता था सरकार और हिंदू धर्म के खिलाफ टिप्पणी

Parliament Security Breach: बुधवार को संसद में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान कलर स्प्रे आदि से हमला करने वालों में से एक आरोपी सागर शर्मा के लखनऊ स्थित घर पर पुलिस पहुंच चुकी है और पूछताछ जारी है तो दूसरी ओर उसका सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाला जा रहा है. पुलिस को जानकारी मिली कि वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता था और भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ पोस्ट शेयर करती रहता था. वह अक्सर इतिहास लिखने की बात करते हुए स्टेटस भी शेयर करता था. यहां तक कि उसने अपनी मां से भी कहा था कि वह कुछ बड़ा करके आएगा. तो वहीं सागर भगत सिंह को अपना आदर्श मानता था, लेकिन लगातार वह हिंदू धर्म पर टिप्पणी भी करता रहता था. इससे सम्बंधित सारे सबूत पुलिस को उसके सोशल मीडिया अकाउंट से मिले हैं तो वहीं उसके घर वालों के साथ ही पड़ोसियों ने भी उसके बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है.

मालूम हो कि सागर शर्मा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामनगर इलाके का निवासी है. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, वह ई-रिक्शा चलाता था और उसके पिता बढ़ई का काम करते हैं. पूछताछ में सागर शर्मा के परिवारवालों ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही ‘दिल्ली में विरोध प्रदर्शन’ में हिस्सी लेने के लिए निकला था और मां से कहा था कि वह कुछ बड़ा करके आएगा. सागर के घरवालों ने दावा किया कि उनको संसद के अंदर हुई घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही ये मालूम था कि वह इस तरह के किसी हमले का हिस्सा बनने वाला है. बता दें कि घटना के बाद ही जैसे ये बात सामने आई कि संसद के भीतर हमला करने वालों में से एक आरोपी लखनऊ का है तो उसके घर के बाहर पुलिस, मीडिया और पड़ोसियों का जमावड़ा लग गया. सागर के सम्बंध में सभी पुलिस से लेकर पड़ोसियों तक से पूछताछ करने लगे. तो वहीं पुलिस ने कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उसके घर के पास स्थानीय पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Parliament Security Breach: गृह मंत्रालय ने गठित की SIT, संसद में घुसने वालों पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया UAPA का केस

भाई ने कहा कि वह दिल्ली जा रहा है

सागर के बारे में उसकी नाबालिग बहन पायल शर्मा ने बताया कि ‘मैंने अपने भाई को अपनी मां से यह कहते हुए सुना कि वह कुछ दिन पहले एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहा है.’ इसी के साथ ही पायल ने अपने घर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, ‘मेरा भाई ई-रिक्शा चलाता था. वह पहले बेंगलुरु में काम करता था.’तो वहीं सागर के मामा प्रदीप शर्मा ने पूरे मामले को लेकर कहा कि उनको कुछ भी नहीं पता है. तो वहीं मानक नगर के थानाध्यक्ष शिव मंगल सिंह ने कहा, ‘सागर शर्मा (28) अपनी बहन और माता-पिता के साथ रामनगर इलाके में किराए के मकान में रहता है. उसके पिता रोशन लाल बढ़ई का काम करते हैं और सागर स्वयं ई-रिक्शा चलाता था. परिवार एक दशक से अधिक समय से किराए के मकान में ही रह रहा है.’

जानें पूरा मामला

गौरतलब है कि बुधवार को संसद भवन में दो युवकों ने लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन के भीतर सांसदों के बीच उस समय कूद गए थे जब शीतकालीन सत्र की कार्यवाही चल रही थी. हमलावरों ने सांसदों के बीच में कूद कर नारेबाजी की और फिर सांसदों की तरफ मेज पर फांदते हुए दौड़ने लगे और जूते में छिपाकर लाए गए कलर स्मोक से पीले रंग का धुआं धुआं कर दिया. इस घटना से संसद के अंदर हड़कम्प मच गया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने जल्दी से हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया था. लोकसभा के अंदर दुस्साहस करने वाला एक युवक को सागर शर्मा ही है. जबकि, दूसरे युवक का नाम मनोरंजन है. तो वहीं इन दोनों के साथ ही दो और आरोपी थे, जो कि सदन के बाहर नारेबाजी कर रहे थे और यहां भी स्मोक से पीले रंग का धुआं कर दिया था. हालांकि पुलिस ने बाहर प्रदर्शन कर रही नीलम और अमोल शिंदे को भी गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संसद के बाहर और अंदर हंगामा करने वाले चारों आरोपी एक-दूसरे को जानते हैं. ये चारो सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से मिले थे और चारो का एक ही मकसद था और फिर संसद पर हमले की योजना बनाई थी. पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है और जानकारी जुटाई जा रही है कि इस हमले के पीछे किसी और की साजिश तो नहीं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

32 minutes ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

39 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

48 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

1 hour ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

1 hour ago