देश

Allahabad University News: विश्वविद्यालय के हॉस्टल में बम बना रहा था छात्र, धमाका होने पर उड़ गए हाथ, 2 पर दर्ज हुई FIR

Allahabad University News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीसीबी हॉस्टल में बुधवार की शाम तेज धमाका होने के बाद हड़कम्प मच गया. सूचना मिलने पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस मौके का नजारा देखकर चकित रह गई. पुलिस के मुताबिक, बम बनाते समय एक छात्र के दाहिने हाथ की हथेली धमाके के साथ उड़ गई और उसके सीने और चेहरे पर भी गंभीर चोट आई है. इस मौके पर विश्वविद्यालय प्रशासन भी मौजूद रहा. तो वहीं इस मामले में हॉस्टल अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार सिंह की तहरीर पर धमाके में घायल छात्र प्रभात यादव और प्रत्यूष सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि गाजीपुर के सैदपुर थाना के भटौला गांव का रहने वाला छात्र प्रभात यादव इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एमए का छात्र है. इस घटना में एक अन्य छात्र प्रत्यूष कुमार सिंह भी घायल हुआ है, लेकिन उसे मामूली चोटें आई हैं. पुलिस ने बताया कि, घायल छात्र छात्रावास का आवंटी नहीं है. इस पूरे मामले में जानकारी सामने आई है कि बम फटने के बाद घायल छात्र के साथी छात्र उसे लेकर बेली अस्पताल पहुंचे थे और डॉक्टरों से कहा था कि, पटाखे से वह घायल हो गया है लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वापस कर दिया. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. इस पर पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि बम बनाते वक्त धमाका हुआ था, जिसमें एक छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया है. हालांकि पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. कर्नलगंज थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 286 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत घायल छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गैरकानूनी गतिविधियां यहां पर कब से हो रही हैं. तो वहीं घायलों से ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि, ये लोग कब से बम बना रहे हैं और इसकी क्या वजह है. इस मामले में और कौन-कौन शामिल है?

ये भी पढ़ें- राजभर के विधायक पर PWD ठेकेदार ने लगाया कमीशन का आरोप, यूपी पुलिस से की शिकायत, जानिए क्या है मामला

छात्र की गैर मौजूदगी पर किया गया था कब्जा

पूरे मामले को लेकर पीसीबी छात्रावास के अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार सिंह में मीडिया को बताया कि जिस कमरे में धमाका हुआ है वह कमरा नं 68 है. यह कमरा आयुष कुमार सिंह, जो कि बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र है और विशाल कुमार सिंह जो कि बीए द्वितीय वर्ष के छात्र है, के नाम पर आवंटित है. दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि हमले में जो छात्र घायल हुआ है, उसका नाम प्रभात यादव और प्रत्यूष कुमार सिंह है, दोनों ही पूर्व अंतवासी हैं. डॉ. सिंह ने बताया कि, आयुष डेढ़ महीने से अपने गांव गया हुआ है और उसकी गैर मौजूदगी में प्रभात यादव ने उसके कमरे पर कब्जा कर लिया था. घटना को लेकर छात्रावास के अधीक्षक की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई है और मामले की पुलिस छानबीन कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

11 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

36 minutes ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

42 minutes ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

1 hour ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

1 hour ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

2 hours ago