देश

Chhattisgarh Coal Scam: सुप्रीम कोर्ट ने IAS सौम्या चौरसिया को जमानत देने से किया इनकार, 1 लाख का लगाया जुर्माना

Chhattisgarh Coal Scam: छत्तीसगढ़ में कोल लेवी मामले में गिरफ्तार सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज करते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. सौम्या चौरसिया कोयला घोटाला मामले में आरोपी हैं. सौम्या चौरसिया पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिन थीं. उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था. सौमन्या चौरसिया एक साल से जेल में बंद हैं. इससे पहले सौम्या चौरसिया की छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की एकल पीठ ने जून महीने में खारिज कर दी थी.

कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (14 दिसंबर) को कोयला घोटाला मामले में आरोपी सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया. जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की खंडपीठ सौम्या चौरसिया के छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 23 जून के आदेश को चुनौती देने वाली विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई कर रही थी.

एक लाख रुपये का लगाया जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने चौरसिया को जमानत देने से इनकार करते हुए उनकी विशेष अनुमति याचिका में गलत दलीलें देने को लेकर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा कि “यह नहीं कहा जा सकता है कि पूर्ण खुलासे किए जाने चाहिए और विशेष रूप से नामित और सीनियर वकील से कुछ हद तक व्यावसायिकता की अपेक्षा की जाती है. गुण-दोष के आधार पर भी हमें कुछ नहीं मिला. विशेष अनुमति वाली याचिका में गलत तथ्य बताए गए, इसलिए हमने एक लाख का जुर्माना सहित अपील खारिज कर दी.”

यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: स्प्रे करने वाले और नारे लगाने वाले चारों आरोपी क्या करते हैं? संसद में उत्पात मचाने से पहले कहां थे सभी?

ये है पूरा मामला

बता दें कि ये मामला छत्तीसगढ़ में कोयला खदानों से जुड़ा हुआ है. जिसमें कोयला ट्रांसपोर्ट करने वाले कोयला खनन ट्रांसपोर्टरों से जबरन वसूली और अवैध लेवी वसूली के आरोप लगे थे. ईडी ने जांच में पाया कि इस मामले में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया है. जिसमें प्रति टन कोयले पर 25 रुपये की अवैध उगाही की गई, जो 16 महीने में कथित तौर पर 500 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. ईडी ने खुलासा करते हुए ये भी कहा था कि इस उगाही के पैसे का इस्तेमाल चुनावी फंडिंग और रिश्वत के लिए किया जा रहा था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

10 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

13 minutes ago

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

22 minutes ago

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

23 minutes ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

31 minutes ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

32 minutes ago