देश

Madhya Pradesh: सीएम शिवराज के निर्देश पर भू-माफियाओं पर कार्रवाई, 34 पीड़ितों को उनके भू-खंडों पर दिलाया गया कब्जा

CM Shivraj Singh Chauhan: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर रतलाम जिले में भू-माफिया के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है. शनिवार को शहर की सूरज मल जैन कॉलोनी के पास 34 पीड़ितों को उनके भू-खंडों पर वापस कब्जा दिलाया गया, जो लंबे समय से अपने भू-खंड को वापस नहीं ले पाने की वजह से परेशान थे.

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले द्वारा विस्तृत छानबीन कर उनके वास्तविक खरीदारों को भू-खंडों पर कब्जा दिलाया गया. अपने भू-खंड पाकर खुश नागरिकों ने मुख्यमंत्री चौहान को धन्यवाद दिया, जिनके सुशासन एवं निर्देश पर पीड़ितों को न्याय मिला और वे अपने भू-खंड पर पुन: काबिज हो सके. बताया गया कि वर्ष 1994 से लेकर उसके बाद तक की अवधि में एहसान मुकाती द्वारा विभिन्न खरीदारों को भू-खंड तो बेचे गए, लेकिन भू-खंड का कब्जा नहीं दिया गया था.

यह भी पढ़ें-  Varanasi: गंगा की लहरों पर सैर कराएगी भारत की पहली हाइड्रोजन वाटर टैक्सी, जानें, क्या है पूरी योजना ?

‘शिवराज मामाजी के नाम पर रखेंगे कॉलोनी का नाम’

भू-खंड का कब्जा मिलने पर लाभार्थी आशीष पाटीदार ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा माफियाओं के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई का ही परिणाम है कि हम लोगों को अपने प्लाट पर कब्जा मिला है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नाम पर अपनी कॉलोनी का नाम रखेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago